चक्रवात तूफान असानी (cyclonic storm Asani) के कमजोर पड़ने की संभावना से राहत मिली है। लेकिन इसके असर से 8 राज्यों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट है। तूफान का असर 10-13 मई तक बना रहेगा।  बेशक अगले 48 घंटों में यह चक्रवात कमजोर पड़ जाएगा, फिर भी कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। तेज हवाएं भी चलेंगी। जानिए कहां-कहां है भारी बारिश का अलर्ट...

मौसम डेस्क. चक्रवात तूफान असानी (cyclonic storm Asani) का बड़ा खतरा टलते दिख रहा है। यह 1-2 दिन में कमजोर पड़ जाएगा। हालांकि आईएमडी भुवनेश्वर केंद्र के सीनियर वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा कि बेशक अगले 48 घंटों में यह चक्रवात कमजोर पड़ जाएगा, फिर भी कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। तेज हवाएं भी चलेंगी। इनकी स्पीड 125 किमी/ घंटा तक हो सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन राज्यों में तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोन के असर से 10-13 मई के तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश हो सकती है। 12 मई तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में बारिश की संभावना है।

चक्रवाती तूफान असानी के बारे में सबकुछ
भारतीय मौसम विभाग(ndia Meteorological Department) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गंभीर चक्रवात असानी (cyclonic storm Asani) उत्तर-पश्चिम दिशा में चला गया है। स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, यह 10 मई की रात तक उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ना जारी रखेगा। इसके बाद, यह उत्तर-पूर्व दिशा में ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ेगा। अगले 48 घंटों में इसके कमजोर होकर चक्रवात में बदलने की आशंका है।

मौसम में बदलाव की ये हैं मुख्य वजहें
Department) के अनुसार, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश पर है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 11 मई की रात तक पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच जाएगा

इन राज्यों में आजकल में बारिश का अलट
अगले 24 घंटों के दौरान, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण असम, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

आंध्र प्रदेश, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी तट पर समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहेगी, समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं तथा तेज हवाएं चलेंगी।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के हिस्से, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश संभव है।

इन जगहों लू चलेगी
राजस्थान, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू की स्थिति संभव है। हरियाणा, दिल्ली और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में 10 मई से लू चल सकती है।

इन राज्यों में बीते दिन हुई बारिश
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, बिहार के उत्तरी भागों, दक्षिण असम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होती रही।

पूर्वोत्तर भारत, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, कर्नाटक और गंगीय पश्चिम बंगाल और रायलसीमा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई। जबकि पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में लू चली।

यह भी पढ़ें
शाहीन बाग में बुलडोजर का डर: कार्रवाई राेकने छजों-बल्लियां पर जाकर लटक गए लोग, shocking pictures
घरेलू हिंसा पर NFHS का चौंकाने वाला सर्वे-11% महिलाओं की राय-सेक्स से मना करने पर पत्नियों की पिटाई जायज