इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने सोमवार को 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर मतदान की तारीख का ऐलान किया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार 27 फरवरी को राज्यसभा के चुनाव होंगे। 

Rajya Sabha Election 2024. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने सोमवार को 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर मतदान की तारीख का ऐलान किया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार 27 फरवरी को राज्यसभा के चुनाव होंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

27 फरवरी को राज्यसभा के चुनाव होंगे

भारत निर्वाचन आयोग ने 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर मतदान की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 27 फरवरी 2024 को ही चुनाव होंगे और उसी दिन वोटों की गिनती भी पूरी कर ली जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि 13 राज्यों की 50 राज्यसभा सीटों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। 2 राज्यों की 6 राज्यसभा सीटों का कार्यकाल 4 अप्रैल को समाप्त होगा। इसलिए सभी 56 सीटों के लिए एक ही दिन चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।

15 राज्यों में 56 राज्यसभा सीटें

  • उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव
  • बिहार और महाराष्ट्र में 6-6 सीटों के लिए होंगे चुनाव
  • मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में 5-5 सीटों के लिए चुनाव
  • गुजरात और कर्नाटक में 4-4 सीटों के लिए चुनाव
  • ओडिशा, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में 3-3 सीटों के लिए चुनाव

Scroll to load tweet…

इन राज्यों में हैं कुल 56 सीटें

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार 15 राज्यों में 56 राज्यसभा सीटें उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होंगे। वहीं बिहार और महाराष्ट्र में 6-6 सीटों के लिए होंगे चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 5-5 सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। गुजरात और कर्नाटक में 4-4 सीटों के लिए चुनाव होंगे। इसके अलावा ओडिशा, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में 3-3 सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें

परीक्षा पे चर्चा 2024: PM मोदी ने छात्रों को बताया अपना सीक्रेट, बोले- ‘मैं हर चुनौती को देता हूं चैलेंज’