कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। इसे लेकर सरकार और किसान नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई हल नहीं निकल पाया है। वहीं, किसान संगठन शुक्रवार को ग्लोबल लाइव वेबिनार करेंगे। इसमें दुनियाभर के किसान नेता शामिल होंगे। यह सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। वेबिनार में 'तीन कृषि कानूनों का किसानों पर असर' विषय पर चर्चा होगी।  

नई दिल्ली. कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। इसे लेकर सरकार और किसान नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई हल नहीं निकल पाया है। वहीं, किसान संगठन शुक्रवार को ग्लोबल लाइव वेबिनार करेंगे। इसमें दुनियाभर के किसान नेता शामिल होंगे। यह सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। वेबिनार में 'तीन कृषि कानूनों का किसानों पर असर' विषय पर चर्चा होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह वेबिनार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा। इसके लिए लिंक जारी कर दी गई है। इसमें आम लोग भी कृषि कानूनों को लेकर सवाल पूछ सकते हैं। 

युवा दिवस मनाएंगे किसान
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान आज युवा दिवस मनाएंगे। इसमें सी बॉर्डरों पर जारी धरने के मंच को युवा किसान संभालेंगे। किसानों ने सात दिन तक अलग-अलग दिवस मनाने का ऐलान किया है।

बातचीत के लिए तैयार सरकार
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है, ऐसे में हम कृषि कानूनों को लागू नहीं कर सकते। कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने अभी तक अपना फीडबैक नहीं दिया। अब तक किसान और सरकार के बीच 12 दौर की बातचीत हुई है। सरकार किसी भी वक्त बातचीत के लिए तैयार है।