श्रीकांत जेना, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। ओडिशा के प्रभावशाली नेताओं में शुमार श्रीकांत जेना की एक बार फिर कांग्रेस में वापसी हुई है। 

Srikant Jena joined Congress: पूर्व केंद्रीय मंत्री और ओडिशा के सीनियर लीडर श्रीकांत जेना ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद जेना ने ओडिशा में बीजेपी-बीजेडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि INDIA गठबंधन इस बार ओडिशा में बीजेपी-बीजू जनता दलके अपवित्र गठबंधन को हराने जा रहा है। कांग्रेस के राज्य प्रभारी अजॉय कुमार ने श्रीकांत जेना को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद स्वागत किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2019 में कांग्रेस से कर दिया गया था निष्कासित

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना को कांग्रेस ने 2019 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित कर दिया था। श्रीकांत जेना, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। ओडिशा के प्रभावशाली नेताओं में शुमार श्रीकांत जेना की एक बार फिर कांग्रेस में वापसी हुई है।

एआईसीसी मुख्यालय पर कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद श्रीकांत जेना ने कहा कि कुछ गलतफहमियां थीं जो अब स्पष्ट हो गई हैं। मैंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। अजॉय कुमार के साथ हमारी लंबी बातचीत हुई और इसे सुलझा लिया गया है। सारी गलतफहमियां दूर हो चुकी हैं। हालांकि, मैं कांग्रेस के पक्ष में काम कर रहा हूं।

बीजेपी-बीजेडी पर बोला हमला

पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टियां (बीजेपी और बीजेडी) के गठबंधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना ने कहा कि बीजेपी-बीजेडी एक खुले गठबंधन में थीं। बहुत पहले से साथ थे, अब केवल आधिकारिक रूप से हाथ मिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा के लोग इस अपवित्र गठबंधन से नाराज हैं। उनका असली चेहरा उजागर हो गया है।

लिव इन रिलेशनशिप में थे, अब शादी कर रहे:अजॉय कुमार

कांग्रेस के ओडिशा प्रभारी अजॉय कुमार ने कहा कि भाजपा और बीजू जनता दल, लिव-इन रिलेशनशिप में थे। अब समय आ गया है कि दोनों पार्टियों के बीच शादी को आधिकारिक बनाया जा रहा।

यह भी पढ़ें:

त्रिपुरा की मुख्य विपक्षी पार्टी टिपरा मोथा ने बीजेपी सरकार किया ज्वाइन, माणिक साहा सरकार में नेता प्रतिपक्ष बनेंगे मंत्री