ओडिशा के कंधमाल में रविवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार माओवादियों को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर कंधमाल के तुमुदीबांध में हुआ।
भुवनेश्वर. ओडिशा के कंधमाल में रविवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार माओवादियों को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर कंधमाल के तुमुदीबांध में हुआ।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

नक्सल विरोधी अभियान चला रहे सुरक्षाकर्मियों को सीपीआई माओवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चार माओवादी मारे गए हैं।
Scroll to load tweet…
माओवादियों के पास मिले हथियार
बताया जा रहा है कि कंधमाल में हुए एनकाउंटर में माओवादियों के पास से 15 किलो विस्फोटक, 28 डेटोनेटर्स मिले हैं। इसके अलावा टिफिन बॉक्स, जूते और बैग भी बरामद हुए हैं।
