MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • ऑस्ट्रेलिया से लेकर UK के PM की पत्नी तक, जानें नरेंद्र मोदी ने किसके लिए दिया कौन सा गिफ्ट

ऑस्ट्रेलिया से लेकर UK के PM की पत्नी तक, जानें नरेंद्र मोदी ने किसके लिए दिया कौन सा गिफ्ट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली आए मेहमानों को शानदार तोहफे दिए। उन्होंने यूके के पीएम की पत्नी को रेशम का स्टोल और ऑस्ट्रेलिया के पीएम की पत्नी को पश्मीना स्टोल भेंट किया। 

3 Min read
Vivek Kumar
Published : Sep 12 2023, 03:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Asianet News

ऑस्ट्रेलिया के पीएम की पत्नी को पीएम मोदी ने कश्मीरी पश्मीना स्टोल गिफ्ट किया। पश्मीना सदियों से राजशाही का प्रतीक रहा है। स्टोल को पेपर माचे बॉक्स में रखा गया था। पेपर माचे बॉक्स जम्मू-कश्मीर के सबसे नाजुक, सजावटी और प्रसिद्ध शिल्पों में से एक है।

27
Image Credit : Asianet News

नरेंद्र मोदी ने यूके के पीएम की पत्नी के लिए रेशम का बनारसी स्टॉल गिफ्ट किया। बनारसी स्टोल को रेशन के धागे से हाथ से बुना जाता है। इसे कदम की लड़की के जालीदार बॉक्स में रखा गया था। कदम की लकड़ी को भारतीय संस्कृति में शुभ माना जाता है।

37
Image Credit : Asianet News

मॉरीशस के प्रधानमंत्री की पत्नी के लिए नरेंद्र मोदी ने इक्कत स्टोल गिफ्ट दिया। इसे सागौन की लकड़ी के बक्से में रखा गया था। इक्कत स्टॉल को ओडिशा के कारीगरों द्वारा रेशम से बनाया जाता है। स्टोल को सागौन की लकड़ी के बक्से में रखा गया था। इसे गुजरात के कारीगरों ने हाथ से तैयार किया था।

47
Image Credit : Asianet News

नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की पत्नी के लिए असम स्टोल गिफ्ट किया। इसे मुगा रेशम से कुशल कारीगरों द्वारा तैयार किया गया था। असम स्टोल सिर्फ परिधान नहीं हैं। वे असमिया लोगों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उनकी बुनाई परंपराओं का प्रतीक हैं। स्टोल को कदम के लकड़ी के बक्से में रखा गया था।

57
Image Credit : Asianet News

जापान के प्रधानमंत्री की पत्नी को रेशम से बना कांजीवरम स्टोल गिफ्ट मिला। कांजीवरम के रेशमी कपड़े पूरी दुनिया में अपनी खास बनावट के लिए पसंद किए जाते हैं। 'कांजीवरम' का नाम दक्षिण भारत के एक छोटे से गांव - तमिलनाडु के कांचीपुरम से लिया गया है। यहां इस शिल्प की उत्पत्ति हुई थी। कांजीवरम स्टोल शुद्ध शहतूत रेशम के धागों से कुशल बुनकरों द्वारा हाथ से बनाया जाता है। स्टोल को लकड़ी के जाली वाले बॉक्स में रखा गया था।

67
Image Credit : Asianet News

ब्राजील के राष्ट्रपति की पत्नी के लिए पीएम मोदी ने कश्मीरी पश्मीना स्टोल गिफ्ट किया। पश्मीना स्टोल हिमालयी बकरियों के अंडरकोट को कंघी करके निकाले गए ऊन से तैयार किया जाता है। स्टोल पूरी तरह हाथ से तैयार किया जाता है। स्टोल को पेपर माचे बॉक्स में रखा गया था।

77
Image Credit : Asianet News

नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति की पत्नी के लिए रेशम का बनारसी स्टोल गिफ्ट दिया। इस स्टोल को हाथों से बुना गया था। रेशम के बनारसी स्टोल को शादियों और विशेष अवसरों के लिए पसंद किया जाता है। स्टोल को आबनूस की लकड़ी के बॉक्स में रखा गया था। बॉक्स को केरल के कारीगरों ने हाथ से तैयार किया था।

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved