गणतंत्र दिवस पर 93 सैनिकों को वीरता पुरस्कार, 11 को मरणोपरांत सम्मान। कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र समेत कई पुरस्कारों की घोषणा।

Gallantry awards: 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या में पद्म पुरस्कारों की घोषणा के अलावा देश के लिए जीने-मरने वाले वीर सपूतों विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 93 लोगों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। 93 में 11 को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा। इन पुरस्कारों में दो कीर्ति चक्र, 14 शौर्य चक्र, 66 सेना पदक, दो नौसेना पदक, 8 वायुसेना पदक शामिल है। इनमें एक कीर्ति चक्र, तीन शौर्य चक्र, सात सेना पदक के वीरों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर के बाद प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया ऑफिस से यह लिस्ट जारी की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

305 डिफेंस ऑफिसर्स को विभिन्न सम्मान से सम्मानित करने का ऐलान

राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों और अन्य कर्मियों के लिए 305 डिफेंस डेकोरेशन्स प्रदान किया जाएगा। इनमें 30 परम विशिष्ट सेवा पदक, पांच उत्तम युद्ध सेवा पदक, 57 अति विशिष्ट सेवा पदक, 10 युद्ध सेवा पदक, एक सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण) 15 वायु सेना पदक (कर्तव्य के प्रति समर्पण); चार बार विशिष्ट सेवा पदक और 132 विशिष्ट सेवा पदक शामिल है।

पद्म पुरस्कारों का भी हुआ है ऐलान

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म सम्मानों का भी ऐलान किया गया है। 139 लोगों को इस बार पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है। इसमें 7 विशिष्ट लोगों को पद्म विभूषण और 19 लोगों को पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा। जबकि 113 लोगों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। पद्मविभूषण पाने वालों में मशहूर भोजपुरी गायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा, जाने माने बिजनेसमैन जापान के आसामू सुजुकी शामिल हैं। दोनों को मरणोपरांत यह सम्मान मिलेगा। जबकि पद्म भूषण की लिस्ट में पत्रकार ए सूर्य प्रकाश, राम बहादुर राय, गजल गायक पंकज उधास, हॉकी के पूर्व कप्तान पीआर श्रीजेश, सांध्वी ऋतंभरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री बिहार सुशील कुमार मोदी, शेखर कपूर आदि शामिल हैं।देखिए पूरी लिस्ट…

यह भी पढ़ें:

पद्मश्री: देश के इन गुमनाम नायकों को मिलेगा सम्मान, देखें पूरी लिस्ट