उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित बलात्कार के मामले में विपक्ष योगी सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। इसी बीच सोमवार को आप सांसद संजय सिंह और आप नेता राखी बिड़लान हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। यहां परिवार से मुलाकात के बाद आप सांसद संजय सिंह पर काली स्याही फेंकी गई। 

हाथरस. उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित बलात्कार के मामले में विपक्ष योगी सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। इसी बीच सोमवार को आप सांसद संजय सिंह और आप नेता राखी बिड़लान हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। यहां परिवार से मुलाकात के बाद आप सांसद संजय सिंह पर काली स्याही फेंकी गई। संजय सिंह उस वक्त मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 राज्यसभा सांसद संजय सिंह और विधायक राखी बिड़लान 5 लोगों के प्रतिनिधित्व मंडल के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि यह घटना पीड़ित के परिवार के गांव के बाहर हुई। जानकारी के मुताबिक, दोनों पर दीपक शर्मा नाम के युवक ने स्याही फेंकी है। वह हिंदूवादी संगठन से जुड़ा है।

Scroll to load tweet…

युवक ने लगाए वापस जाओ के नारे
स्याही फेंकने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह लगातार वापस जाओ के नारे लगा रहा था। युवक चिल्ला रहा था कि ये लोग लाशों पर राजनीति करने आए हैं। वापस जाओ, वापस जाओ।

पुलिस से भिड़े आप कार्यकर्ता
स्याही फेंके जाने के बाद आप कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। आप कार्यकर्ताओं की भिड़त पुलिस से भी हुई। 

केजरीवाल बोले- आप सही रास्ते पर हो

Scroll to load tweet…