Weather News: उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोग बेहाल है, कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-NCR में 12 जून तक 45 डिग्री के पार तापमान हो सकता है इसके बाद प्रदेश में बारिश की संभावना है। 

Weather News: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है। हालात ये है कि लोगों को कूलर और पंखे से भी अब कोई आराम नहीं मिल रहा है। अब ऐसे में मौसम विभाग ने 10 जून को राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अगले तीन दिन पड़ेगी भीषण गर्मी

बता दें कि दिल्ली-NCR में अगले तीन दिन यानी 10 से 12 जून तक तेज गर्मी पड़ेगी और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। हालांकि इस आफत की गर्मी से आपको 12 जून के बाद आराम मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 से 14 जून के बीच दिल्ली-NCR में आंधी और बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

अगले 48 घंटे में राज्य में प्री-मानसून की शुरुआत

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए अच्छी खबर दी है। अगले 48 घंटे में राज्य में प्री-मानसून की शुरुआत हो सकती है। खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की पहली बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मानसून धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ेगा। बिहार में भी मौसम में बदलाव आने वाला है, लेकिन आज वहां बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: इंदौर 'हनीमून मर्डर': क्या अरेंज मैरिज की आड़ में रची गई थी साजिश? 8 सवाल देंगे जवाब

आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में सोमवार को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे शहरों में गर्मी बनी रहेगी। 10 और 11 जून को ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में लू चलने की आशंका है। पूर्वोत्तर भारत में बारिश तेज हो सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के साथ-साथ केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।