Weather News: देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। फसलों को नुकसान पहुंचा है और कई लोगों की जान भी चली गई है।

Weather News: देश के कई राज्यों में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश की वजह से जहां फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं कई लोगों की मौत भी हो गई है। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में मंगलवार को तेज बारिश के बीच पांच लोगों की जान चली गई। इनमें से चार की मौत पानी में डूबने से हुई, जबकि एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हुई। मुंबई में तेज बारिश के चलते एक पेड़ गिरने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। नांदेड़ और बीड जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, और कई जगहों पर जलभराव हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बादल फटने से मची तबाही

नांदेड़ के हडगांव तहसील में बादल फटने जैसी घटना हुई, जिससे भारी तबाही हुई। लातूर शहर में भी दो घंटे की तेज बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। मुंबई में लगभग 70 पेड़ गिरने की घटनाएं दर्ज की गई हैं।

केरल में लगातार चार दिनों से हो रही है बारिश

केरल में भी लगातार चार दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में सड़क और रेल यातायात बाधित हुआ है। तेज हवाओं और लगातार हो रही बारिश से फसलें भी खराब हो रही हैं। तिरुअनंतपुरम जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। राज्य की नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मणिपुर का नाम बसों से हटाया तो पोत दी मिट्टी...COCOMI का उग्र आंदोलन, राज्यपाल अजय भल्ला से माफी की मांग, बढ़ा बवाल

शुक्रवार को फिर बदलेगा मौसम

दिल्ली में आंधी और बारिश का सिलसिला थमने के बाद गर्मी ने फिर से जोर पकड़ लिया है। तेज धूप और बढ़ती उमस ने लोगों को फिर से परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि राहत की बात यह है कि शुक्रवार की रात से एक बार फिर आंधी और बारिश का दौर लौट सकता है। इससे तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है।