- Home
- National News
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर तक होली के रंग में रंगे आए नजर, देखें 10 खास तस्वीरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर तक होली के रंग में रंगे आए नजर, देखें 10 खास तस्वीरें
नई दिल्ली। पूरे देश में बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंत्री से लेकर आम लोग तक होली के रंग में रंगे नजर आए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी होली खेली। देखें 10 खास तस्वीरें…

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने घर पर अमेरिका की कॉमर्स सेक्रेटरी जीना रायमोंडो और अन्य नेताओं के साथ होली खेली।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर होली समारोह के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने होली खेली। उन्होंने अमेरिका की कॉमर्स सेक्रेटरी जीना रायमोंडो को रंग लगाया।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में स्थानीय लोगों के साथ होली मनाई।
पंजाब के आनंदपुर साहिब के एक गुरुद्वारे में 'होला मोहल्ला' उत्सव मनाया गया। इस दौरान निहंग सिखों ने होली खेली।
लखनऊ में लोगों ने जमकर होली खेली। यहां बड़े-बड़े समूह में जुटे लोग एक-दूसरे को रंग लगाते नजर आए।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में भारत-बांग्लादेश सीमा की रक्षा के लिए तैनात बीएसएफ की महिला कर्मियों ने होली का त्योहार मनाया।
ब्राजील के लोगों ने नई दिल्ली में के इंडिया गेट पर होली मनाई। विदेशी मेहमानों ने रंगों के इस उत्सव का जमकर आनंद लिया।
श्रीनगर में सीआरपीएफ के जवानों ने होली का त्योहार मनाया। इस दौरान जवानों ने एक-दूसरे को रंग लगाया और डांस किया।
अहमदाबाद में होली का त्योहार मनाने के लिए हजारों लोग जुटे। यहां लोगों ने एक-दूसरे को जमकर रंग लगाया और डांस किया।
नोएडा में होली के त्योहार पूरे उत्साह से मनाया गया। सड़कों से लेकर कॉलनियों तक लोग एक-दूसरे को रंग लगाते नजर आए।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.