जम्मू-कश्मीर के डीएसपी देवेंद्र सिंह के मामले में जांच गृह मंत्रालय ने एनआईए को सौंप दी है। दिल्ली से एनआईए की 6 सदस्यों की टीम कश्मीर पहुंच गई है। एनआईए देवेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।  

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के डीएसपी देवेंद्र सिंह के मामले में जांच गृह मंत्रालय ने एनआईए को सौंप दी है। दिल्ली से एनआईए की 6 सदस्यों की टीम कश्मीर पहुंच गई है। एनआईए देवेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। जांच एजेंसियों ने इस बात की भी संभावनाएं जताई हैं कि ये आतंकवादी आईएसआई के निर्देशों के तहत खालिस्तान आतंकवादियों के संपर्क में भी था। पकड़े गए डीएसपी देवेंद्र सिंह का काम चंडीगढ़ और दिल्ली में इन आतंकियों के लिए ठहरने की व्यवस्था करना था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देवेंद्र सिंह का अफजल गुरु से कनेक्शन भी आया सामने
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकियों को पंजाब और दिल्ली भेजने की तैयारी थी। शक है कि डिएसपी ने इसके लिए बड़ी रकम ली थी। देवेंद्र सिंह का अफजल गुरु से कनेक्शन की बात भी सामने आई है। 

बर्फबारी से आ रही दिक्कत
कश्मीर में हो रही भारी बर्फबारी के चलते श्रीनगर पहुंचने में टीम को दिक्कत आ रही है। आरोपी कांजीगुंड में है, जो जम्मू-श्रीनगर के बीच में पड़ता है। 

11 जनवरी की सुबह हुई गिरफ्तारी
डीएसपी देवेंद्र सिंह को 11 जनवरी की सुबह जवाहर टनल से पहले गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि डीएसपी देवेंद्र श्रीनगर से अपनी आई 10 कार में घर से निकला। उनके साथ हिज्जबुल के दो टॉप आतंकी भी थे।