महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और तीन तलाक देने के मामले में केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि पति उसका यौन शोषण करता है। यह मामला मुंबई के अंधेरी इलाके का है। 

मुंबई. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और तीन तलाक देने के मामले में केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि पति उसका यौन शोषण करता है। यह मामला मुंबई के अंधेरी इलाके का है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के मुताबिक, महिला की आरोपी से 2018 में शादी हुई थी। इससे पहले शख्स की दो शादियां हो चुकी थीं। लेकिन दोनों ही पत्नियों ने उसे तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से पति उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है। वह महिला को पॉर्न वीडियो देखने के लिए मजबूर करता था, इसके बाद उसे भी जबरन वैसे ही एक्ट करवाता था। 

बेहोश कर बनाता था अप्राकृतिक संबंध
महिला ने बताया कि उसका पति शादी के बाद से उसे रोज फलों का जूस देता था। इसे पीकर वह बेहोश हो जाती थी। इसके बाद पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। महिला ने बताया कि एक दिन उसके पति ने सारी हदें पार कर दी। उसके प्राइवेट पार्ट्स में एलुमिनियम की रॉड डालने की कोशिश की। इतना ही नहीं महिला को डॉक्टर के पास जाना पड़ा। 

टॉर्चर भी करता था पति
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति उसके साथ गाली गलौज करता था। वह उसे टॉर्चर भी करता था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।