हैदराबाद की एक 28 साल की महिला के रेप की घटना सामने आई है। महिला अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने पब गई थी। सुबह एक दोस्त ने ही उसके साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से पब से जुड़ी रेप की एक और घटना सामने आई है। 28 साल की महिला को उसके दोस्तों ने जन्मदिन की पार्टी के लिए पब में बुलाया था। महिला अपना काम खत्म कर पब गई। देर रात तक उसने दोस्तों के साथ पार्टी की। घर छोड़ने के बहाने दोस्त उसके घर तक आ गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना मंगलवार सुबह की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला द्वारा की गई शिकायत के अनुसार सोमवार को वह जुबली हिल्स इलाके में स्थित एक पब में पार्टी करने गई थी। दोस्तों ने उसे जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था। पार्टी देर रात तक चली। इसके बाद महिला अपने घर लौटने लगी। दोस्तों ने उसे घर छोड़ने की बात की तो वह तैयार हो गई। 

नींद आई तो दोस्त ने किया रेप
महिला अपने दोस्तों के साथ करीब 11.30 बजे घर पहुंची। सभी घर के अंदर चले गए और रात करीब 4:30 बजे तक बात करते रहे। उस समय महिला के दो दोस्त घर से चले गए। उसका एक दोस्त अभी भी घर में मौजूद था। सुबह करीब 5 बजे महिला को नींद आ गई। वह सो रही थी तभी सुबह करीब 6:15 बजे उसे प्राइवेट पार्ट में तेज दर्द हुआ, जिससे उसकी नींद टूट गई। उसने देखा कि उसका दोस्त उसके साथ रेप कर रहा है। महिला के विरोध के बाद भी आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान उसने महिला के साथ मारपीट भी की। 

यह भी पढ़ें- Hyderabad Gangrape: तेलंगाना के गृहमंत्री ने इसे 'मार्डन जमाना' कहा, BJP ने कहा बर्खास्त करो, सुनें वीडियो

रेप के बाद महिला वॉशरूम गई और मदद के लिए अपने साथियों को फोन करने लगी। यह जानकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने बचुपल्ली थाने में शिकायत की। बुधवार को पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर बचुपल्ली पुलिस ने उसके दोस्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि कुछ सप्ताह पहले हैदराबाद में पब से घर छोड़ने के बहाने एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी पीड़िता को सुनसान जगह ले गए थे और कार में उसके साथ गैंगरेप किया था। 

यह भी पढ़ें- Hyderabad Gangrape में ओवैसी की पार्टी AIMIM के विधायक का बेटा नामजद, पहले से हिरासत में चार आरोपी