कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के तीसरा ट्रायल शुरू हो गया है। हरियाणा के मंत्री अनिल बिज भी उन वॉलंटियर में शामिल हैं, जिनके ऊपर इस वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है। अनिल विज ने कहा कि तीसरे राउंड में लगभग 26000 लोगों पर ट्रायल किया जाएगा। 

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के तीसरा ट्रायल शुरू हो गया है। हरियाणा के मंत्री अनिल बिज भी उन वॉलंटियर में शामिल हैं, जिनके ऊपर इस वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है। अनिल विज ने कहा कि तीसरे राउंड में लगभग 26000 लोगों पर ट्रायल किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

अनिल विज ने लगवाया पहला टीका
कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल हरियाणा के रोहतक में शुरू किया गया। मंत्री अनिल विज ने पहला टीका लगवाया। देश में कुल 25 हजार 800 लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल होना है। 

इससे पहले एक ट्वीट में अनिल विज ने कहा था, मुझे कल सुबह 11 बजे सिविल अस्पताल, अम्बाला कैंट में पीजीआई रोहतक और स्वास्थ्य के डॉक्टरों की एक टीम की विशेषज्ञ देखरेख में कोरोनावायरस वैक्सीन कोवैक्सीन का टीका लगेगा। मैंने परीक्षण खुराक लेने के लिए खुद की इच्छा जाहिर की थी।