भारत शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को न्योजा भेजेगा। हालांकि, अभी यह खबर सिर्फ सूत्रों के हवाले से चल रही है, किसी भी भारतीय अफसर ने इसकी पुष्टि नहीं की।

नई दिल्ली. भारत शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को न्योजा भेजेगा। हालांकि, अभी यह खबर सिर्फ सूत्रों के हवाले से चल रही है, किसी भी भारतीय अफसर ने इसकी पुष्टि नहीं की। भारत इस साल के अंत में होने वाली इस समिट की मेजबानी कर रहा है। यह पहला मौका है, जब भारत शंघाई सहयोग संगठन की मेजबानी कर रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलवामा हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार भी बंद हैं। ऐसे में दोनों नेता एक बार फिर एक मंच पर साथ आ सकते हैं। 

विदेश मंत्री और पीएम करते हैं शिरकत
शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में वैसे तो विदेश मंत्री शामिल होते हैं, लेकिन कुछ देशों के पीएम भी इसमें हिस्सा लेते हैं। लेकिन जब SCO राष्ट्रप्रमुखों की बैठक होती है, तो सदस्य देशों के प्रधानमंत्री शिरकत करते हैं। ऐसे में SCO का सदस्य होने के नाते पाकिस्तान भी इसमें शिरकत करेगा। 

क्या है शंघाई सहयोग संगठन?
2001 में चीन, रूस, कजाकस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने SCO की स्थापना की थी। इस संगठन की शुरुआत आतंकवाद को रोकना और आर्थिक, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने के लिए की गई थी। भारत और पाकिस्तान 2017 में इसमें शामिल हुए। हालांकि, भारत 2005 से ही ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल होता आया है।