पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर एक बार फिर से झड़प की खबर है। सेना के अधिकारियों ने कहा,  20 जनवरी 2021 को उत्तरी सिक्किम के नकुला क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों का आमना-सामना हुआ। स्थानीय कमांडरों ने इसे स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार हल किया। मीडिया से अनुरोध है कि वे इन रिपोर्टों को ओवरप्ले या बड़ा करके न दिखाएं। यह तथ्यात्मक रूप से गलत है।

नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर एक बार फिर से झड़प की खबर है। सेना के अधिकारियों ने कहा, 20 जनवरी 2021 को उत्तरी सिक्किम के नकुला क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों का आमना-सामना हुआ। स्थानीय कमांडरों ने इसे स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार हल किया। मीडिया से अनुरोध है कि वे इन रिपोर्टों को ओवरप्ले या बड़ा करके न दिखाएं। यह तथ्यात्मक रूप से गलत है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा, झड़प में 20 चीनी सैनिक घायल 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी सैनिकों ने एलएसी की यथास्थिति को बदलने की कोशिश की। उनके कुछ सैनिक भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने उन्हें रोक लिया। दोनों तरफ के सैनिक भिड़ गए। 4 भारतीय और 20 चीनी जवान झड़प में घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झड़प सिक्किम के नाकुला में हुई थी। कहा जा रहा है कि चीनी सैनिक एलएसी पार करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन भारतीय सैनिकों की कार्रवाई के बाद पीछे हटने पर मजबूर हुए।

16 जून को भी सैनिकों में हुई थी झड़प

15-16 जून को लद्दाख के गलवान घाटी में एलएसी पर भी झड़प हुई थी, जिसमें भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 जवान शहीद हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। झड़प में चीन के करीब 40 सैनिक मारे गए थे। भारतीय सेना की बहादुरी की वजह से चीनी सैनिक पीछे हटने पर मजबूर हो गए थे।