लड़की के परिजन, आरोपी लड़के के न्यू वंटामुरी गांव स्थित घर पर हमला बोल उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर सात लोगों को अरेस्ट किया है।

Karnataka Woman paraded nude: कर्नाटक के बेलगावी क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट कर उसे नंगा करके घुमाया गया। न्यूड घुमाने के बाद उसे बिजली के खंभे में बांध गया। महिला के बेटे पर एक लड़की को भगाने का आरोप है। लड़की की शादी कहीं और जगह तय थी। पुलिस ने बताया कि लड़की के घरवालों ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई। लड़की के परिजन, आरोपी लड़के के न्यू वंटामुरी गांव स्थित घर पर हमला बोल उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर सात लोगों को अरेस्ट किया है। उधर, इस मामले को संज्ञान में लेकर उच्चाधिकारियों को सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भीड़ लड़के के मां को घसीटकर ले गई

बेलगावी के न्यू वंटामुरी गांव के रहने वाले लड़के के घर पर भीड़ ने हमला बोल दिया। लड़का की वजह से गुस्साई भीड़ ने उसकी मां को घसीटते हुए बाहर लाया। घर में तोड़फोड़ के बाद महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे न्यूड कर दिया। इसके बाद बिजली के खंभे में बांधकर उसको बुरी तरह से मारा पीटा गया।

पुलिस ने महिला को कराया मुक्त

खंभे में बंधी महिला को न्यूड कर घुमाने और मारपीट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को पुलिस ने भीड़ से मुक्त कराया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सात लोगों को अरेस्ट कर लिया है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

बेलगावी के पुलिस आयुक्त सिद्धरामप्पा ने कहा कि 24 वर्षीय अशोक और 18 वर्षीय प्रियंका दोनों एक ही समुदाय और एक ही गांव के हैं और एक-दूसरे से प्यार करते थे। सोमवार रात करीब 12:30 बजे वे गांव से चले गए। पुलिस ने बताया कि इससे नाराज होकर लड़की के माता-पिता और रिश्तेदार उसके घर में घुस गए और उसकी मां के साथ अमानवीय व्यवहार किया। काकती पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज किया गया है। सात लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कश्मीरी पंडितों और PoK से विस्थापित लोगों को आरक्षण, राज्यसभा में पास हुआ बिल