कर्नाटक की 224 सीटें के लिए 10 मई को वोटिंग हुई थी। कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में हावेरी जिले के शिगगांव से चुनाव लड़े। जानते हैं बोम्मई की राजनीति कहानी...
बेंगलुरु. कर्नाटक की 224 सीटें के लिए 10 मई को वोटिंग हुई थी। कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में हावेरी जिले के शिगगांव से चुनाव लड़े। यहां से वे चौथी बार जीते। यहां से बोम्मई को करीब 55 प्रतिशत वोट मिले। उनका मुकाबला कांग्रेस के पठान यासिर अहमद खान और और जेडीएस के शशिधर चन्नबसप्पा यलीगर से था। पठान को 35 प्रतिशत, जबकि यलीगर को महज 7.65 प्रतिशत वोट ही मिले। बसवराज बोम्मई को लाख के ऊपर वोट मिले, जबकि कांग्रेस के पठान यासिर अहमद खान को 64000 के करीब वोट। जनता दल सेक्युलर के शशिधर चन्नबसप्पा यलीगर को 13900 के करीब वोट।जानते हैं बोम्मई की राजनीति कहानी...
बसवराज बोम्मई का राजनीति करियर
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में हावेरी जिले के शिगगांव से चुनाव लड़े। इससे पहले साल 2018 में भी बोम्मई इसी विधानसभा से चुनाव जीत चुके हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में बसवराज बोम्मई ने इसी सीट से चुनाव लड़ा था। कर्नाटक में वीएस येदयुरप्पा की जगह बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया था। उन्होंने दावा किया था कि कर्नाटक में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी, हालांकि इसमें वे फेल रहे।
बसवराज बोम्मई की प्रापर्टी और एजुकेशन
माय नेता डॉट कॉम के अनुसार बसवराज बोम्मई की कुल संपत्ति करीब 10 करोड़ रुपए की है। इसमें खेती की जमीन, बिना खेती वाली जमीन, कमर्शियल बिल्डिंग और आवासीय बिल्डिंगे शामिल हैं। बसवराज बोम्मई की कुल संपत्ति 52 करोड़ रुपए है और इन पर करीब 5 करोड़ रुपए की देनदारी है। बोम्मई मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई डिग्री प्राप्त हैं।
यह भी जानिए
कर्नाटक विधानसभा 2023 के लिए 10 मई को 224 सीटों के लिए 2,615 उम्मीदवारों के लिए 5.13 करोड़ मतदाताओं ने वोटिंग की थी। चुनाव आयोग की रिपोर्ट में कहा गया कि कर्नाटक में 73.19% मतदान हुआ था। इसे 1957 के बाद राज्य के चुनावी इतिहास में सबसे अधिक बताया गया।
यह भी पढ़ें
