कर्नाटक के शिरुर में हुए भूस्खलन (Karnataka Landslide) में लापता हुए ट्रक को 9 दिन बाद गंगावली नदी के तल पर खोज लिया गया है। यह ट्रक केरल के अर्जुन का है।

अंकोला। कर्नाटक के शिरुर में हुए भूस्खलन (Karnataka Landslide) में केरल के कोझिकोड में रहने वाले अर्जुन का ट्रक लापता हो गया था। 9 दिनों तक चली खोज के बाद ट्रक का पता गंगावली नदी में चला है। इसकी पुष्टि जिला पुलिस प्रमुख ने एशियानेट न्यूज से की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रक की खोज में डीप सर्च डिटेक्टर जैसे एडवांस उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा ने बताया कि ट्रक नदी के तल पर है। उसे निकाला जा रहा है। इस बचाव अभियान में नौसेना की मदद ली गई। नेवी के 18 लोग तीन नावों में सवार होकर नदी में गए थे।

Scroll to load tweet…

रात में भी जारी रहेगा ट्रक निकालने का अभियान

सेना ने घोषणा की है कि ट्रक निकालने का अभियान रात में भी जारी रहेगा। गंगावली नदी के उसी क्षेत्र में सोनार सिग्नल का पता चला, जहां पहले रडार सिग्नल पकड़ा गया था। इससे ट्रक की खोज हुई। ट्रक को नदी में खोजने के लिए 60 फीट गहराई तक तलाश करने में सक्षम बूम एक्सकेवेटर का इस्तेमाल किया गया। गंगावली नदी में तेज बहाव है। इसके चलते ट्रक निकालना बड़ी चुनौती है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक सरकार का आदेश, धोती पहनने वालों को मॉल-होटल में रोका तो होगा बंद

सेना, नौसेना, एनडीआरएफ, अग्निशमन बचाव और पुलिस की मदद से एक मल्टी-एजेंसी बचाव अभियान चल रहा है। केरल पुलिस, मोटर वाहन विभाग और अग्निशमन बचाव दल के कर्मचारी भी अभियान में शामिल हैं।

भूस्खलन में हुई थी 10 लोगों की मौत

बता दें कि कोझिकोड के कन्नडिक्कल के रहने वाले 30 साल के अर्जुन 16 जुलाई की सुबह कर्नाटक-गोवा सीमा के पास पनवेल-कन्याकुमारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुके थे। इसी दौरान हादसा हुआ। उनकी लॉरी से जीपीएस सिग्नल आखिरी बार उस जगह पर मिला था। यहां भूस्खलन ने एक चाय की दुकान के मालिक सहित 10 लोगों की जान ले ली थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 23 दमकल मौके पर पहुंची