वह यौन उत्पीड़न के लगे आरोपों को लेकर मानसिक रूप से व्यथित थे। सूत्रों के अनुसार कर्नाटक के मठों में दो महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इन महिलाओं ने कथित तौर पर कुछ संतों का नाम लिया है, जिसका वीडियो भी बना है। 

Lingayat Seer dead body found in mutt: कर्नाटक में लिंगायत समाज के एक संत सोमवार को अपने मठ में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। संत का शव मठ के कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने बताया कि श्री गुरु मदीवालेश्वर मठ के गुरु बसवा सिद्धलिंग स्वामी को उनके अनुयायियों व सेवादारों ने आवास पर फांसी पर लटका देखा। सबने शोर किया और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बसवा सिद्धलिंग स्वामी के शव के पास से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद किया है। नोट में महंत ने क्या लिखा है?, इसी जानकारी पुलिस ने सार्वजनिक नहीं की है। उन्होंने आत्महत्या की है या यह सुनियोजित हत्या है, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कर्नाटक के मठों में यौन उत्पीड़न के आरोप

दरअसल, बसव सिद्धलिंग स्वामी पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान थे। वह यौन उत्पीड़न के लगे आरोपों को लेकर मानसिक रूप से व्यथित थे। सूत्रों के अनुसार कर्नाटक के मठों में दो महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इन महिलाओं ने कथित तौर पर कुछ संतों का नाम लिया है, जिसका वीडियो भी बना है। सूत्रों के अनुसार, महिलाओं ने जिन संतों का नाम लिया था, उसमें बसव सिद्धलिंग स्वामी का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। खुद पर लगे आरोपों की वजह से समाज में होने वाली जगहंसाई को लेकर वह काफी व्यथित थे।

मुरुघा मठ के प्रमुख शिवमूर्ति पर दो लड़कियों ने लगाया आरोप

बीते महीने में राज्य के प्रमुख लिंगायत मठों में से एक मुरुघा मठ के प्रमुख शिवमूर्ति शरणारू पर दो नाबालिग लड़कियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। लड़कियों का आरोप है कि शिवमूर्ति शरणारू काफी दिनों से उनका यौन उत्पीड़न करते आ रहे हैं। लड़कियों की एक सामाजिक संस्था ने मदद की और फिर उनका बयान पुलिस के सामने दिलाया। इसके बाद मुरुघा मठ के प्रमुख पर केस दर्ज हुआ। उन्हें कर्नाटक के चित्रदुर्ग और मैसूर जिलों में नागरिक समाज के सदस्यों और विभिन्न संगठनों के विरोध के बाद गिरफ्तार किया गया था।

बता दें कि कर्नाटक राज्य में लिंगायत संतों का काफी प्रभाव है। यहां उनके राजनीतिक प्रभाव की वजह से कोई भी राजनीतिक दल, इतना बड़ा आरोप लगने के बाद भी चुप्पी साधे हुए है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई या पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा भी लिंगायत समाज के ही हैं। मुरुघा मठ में ही पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दौरा किया था। 

यह भी पढ़ें:

कौन हैं साइरस मिस्त्री जिनकी रोड एक्सीडेंट में चली गई जान, टाटा ग्रुप से हुए विवाद में जुड़ा है इनका नाम

कौन हैं साइरस मिस्त्री की कार चला रही महिला, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे हुआ एक्सीडेंट...

Tata Group के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, रोड एक्सीडेंट में गंवाई जान

साइरस मिस्त्री की मौत के बाद टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन ने कही यह बात, मशहूर हस्तियों ने जताया शोक

बेंगलुरु में जाम से आईटी कंपनियों को 225 करोड़ रुपये की चपत, ORR में 5 घंटे फंसे रहे कर्मचारी