जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति ने अपनी मां और दो पड़ोसियों की हत्या कर दी। वह नंगा होकर घर से बाहर निकल रहा था। रोके पर जाने पर उसने हमला कर दिया। 

श्रीनगर। कश्मीर में मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति ने अपनी मां की हत्या कर दी। वह नंगा होकर घर से बाहर जा रहा था। रोकने पर उसने पीट-पीटकर मां की हत्या कर दी। इस दौरान बचाने आए दो पड़ोसियों को भी उसने मार डाला। घटना जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को घटी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर ने सात और लोगों को घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विक्षिप्त व्यक्ति की पहचान जावीद अहमद राथर के रूप में हुई है। वह बेकरी चलता है। जावीद अश्मुकाम गांव का रहने वाला है। शुक्रवार सुबह उसने गांव में हंगामा मचा दिया। वह नंगा होकर घर से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान मां हाफिजा बेगम ने उसे रोका। 

जो भी सामने आया उसपर किया हमला
रोके जाने पर जावीद ने लाठी से अपनी मां पर हमला कर दिया। लाठी से हुई पिटाई से हाफिजा गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हाफिजा को बचाने आए दो पड़ोसियों की भी जावीद ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान मोहम्मद अमीन शाह और गुलाम नबी खादिम के रूप में हुई है। इस दौरान जावीद ने जो भी सामने आया उसपर हमला कर दिया। उसने सात और लोगों को घायल कर दिया। 

पुलिस ने एक दिन पहले पकड़ा था
पड़ोसी अल्ताफ अहमद कालू ने कहा कि जावीद बहुत गुस्से में था। उसने पहले अपनी मां पर हमला किया। इसके बाद अपने रास्ते में आने वाले सभी लोगों पर हमला किया। एक दिन पहले जावीद को पुलिस ने पकड़ लिया था। वह नंगा होकर पहलगाम बाजार में घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसे परिवार के हवाले कर दिया था।