कश्मर के श्रीनगर (Srinagar) में सोमवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई मानवाधिकारों के उल्लंघन के दस्तावेज जुटाने वाली संस्था पर हो रही है।

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को जम्मू कश्मीर कोलिशन ऑफ सिविल सोसाइटीज (JKCCS) के दफ्तर में सोमवार को छापे मारे। NIA के सूत्रों के मुताबिक श्रीनगर में अमीरा कदल पुल के पास बूंड कार्यालय में छापेमारी जारी है। पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान तलाशी में एनआईए की मदद कर रहे हैं। पिछले दिनों एनआईए ने समूह के कार्यक्रम समन्वयक के आवास की तलाशी ली थी। जेकेसीसीस कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का दस्तावेजीकरण करता रहा है।

खबर में अपडेट जारी है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred