केरल में बीते दिन फिर 20000 से अधिक नये मामले मिले। यहां 1.60 लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। इस बीच यहां वैक्सीन सेंटर पर मारपीट का वीडियो आया है। राहुल गांधी ने यहां बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई है। 

नई दिल्ली. केरल में कोरोना केस चिंता का विषय बने हुए हैं। यहां बीते दिन फिर से 20000 से अधिक मामले सामने आए। यहां 1.60 लाख एक्टिव केस हैं। बीते दिन यहां 116 लोगों की मौत हुई है। अगर पूरे देश की बात करें, तो बीते दिन 41 हजार नये मामले मिले। इस दौरान 37 हजार से अधिक लोग ठीक हुए। 598 लोगों की मौत हुई। केरल में बढ़ते मामलों के कारण देश में एक्टिव केस फिर से 4 लाख के पार हो गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

92 प्रतिशत मामले सिर्फ 10 राज्यों में
देश में 92 प्रतिशत मामले केरल सहित 10 राज्यों में आ रहे हैं। ये हैं- महाराष्ट्र-6600, कर्नाटक-1890, तमिलनाडु-1947, आंध्र प्रदेश-2068, पश्चिम बंगाल-711, ओडिशा-1558, असम-1179, मणिपुर-874 और मिजोरम-774।

केरल की सोशल मीडिया पर आलोचना, राहुल गांधी ने जताई चिंता
केरल में बढ़ते केस को लेकर सोशल मीडिया पर उसकी जमकर आलोचना हो रही है। इस बीच राहुल गांधी ने 30 जुलाई को एक tweet करके केरल में बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने लिखा-केरल में कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं। मैं राज्य में अपने भाइयों और बहनों से सभी सुरक्षा उपायों और दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील करता हूं। कृपया ध्यान रखें(Please take care)

Scroll to load tweet…

वैक्सीन सेंटर पर मारपीट का वीडियो
इस बीच twitter पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कहा जा रहा है कि वैक्सीन सेंटर पर अपनी बारी के लिए लोग लड़ पड़े।

pic.twitter.com/ABgg9LgzwB

Scroll to load tweet…

देश में वैक्सीनेशन और कोरोना का ट्रेंड
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 46.15 करोड़ डोज लगाई गई हैं। अब तक पूरे देश में कुल 3,07,81,263 मरीज स्वस्थ हुए। रिकवरी दर वर्तमान में 97.37 प्रतिशत है। सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.29% हैं। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5% से नीचे बनी हुई है, वर्तमान में 2.42% है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.34%, लगातार 5% से कम बनी हुई है।

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई-कुल 46.64 करोड़ नमूनों की जांच की गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 48.78 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 3.14 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।

राज्यों को भेजी सहायता
इधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा कोरोना से लड़ने हेतु देश को सशक्त बनाने के लिए तय ‘इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज’ की कुल राशि का 15% यानी कि ₹1827.80 करोड़ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को भेज दिए गए है।

यह भी पढ़ें
केरल में फिर से देश के 'आधे' केस, twitter पर सरकार की जबर्दस्त फजीहत; तीसरी लहर फैलती है, तो होगा जिम्मेदार
कोविड-19: केरल की लापरवाही पड़ गई भारी, दूसरी लहर की पीक के आंकड़ों की ओर बढ़ रही डेली पॉजिटिविटी रेट
महंगाई पर राहुल ने किया tweet, मिला जवाब- हमारे टैक्स से भारत सुरक्षित है, कांग्रेस के शासन में डर लगता था