Kerela News: केरल में एक निजी कंपनी पर कर्मचारियों से अमानवीय व्यवहार का आरोप है। वायरल वीडियो में कर्मचारी को घुटनों पर चलने और सिक्का चाटने को मजबूर किया गया। 

Kerela News: केरल से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक निजी कंपनी पर कर्मचारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक 12 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कर्मचारी को घुटनों और हाथों के बल चलने पर मजबूर किया जा रहा है। यही नहीं, उसे एक थाली में रखे सिक्के को चाटने के लिए भी कहा जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घुटने और हाथ के बल चलवाया

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा फैल गया है और इसे कर्मचारियों के सम्मान के खिलाफ एक शर्मनाक घटना बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाओं के बाद अब केरल सरकार हरकत में आ गई है। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

12 सेकंड का वीडियो वायरल

केरल में एक निजी कंपनी का 12 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति के गले में पट्टा डाला जाता है और दूसरा व्यक्ति उसे पकड़ा हुआ है। इसके बाद कर्मचारी को घुटनों और हाथों के बल चलने पर मजबूर किया जाता है। कुछ ही दूरी पर एक थाली में रखा सिक्का नजर आता है, जिसे उसे चाटने के लिए कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: 7000 गांवों का चौंकाने वाला फैसला: अब विधवाएं नहीं तोड़ेंगी चूड़ियां! आखिर क्यों बदली सदियों पुरानी परंपरा?

टारगेट पूरा नहीं कर पाने पर दी सजा

एक स्थानीय टीवी चैनल से बातचीत में कुछ कर्मचारियों ने बताया कि यह सजा उन्हें तब दी जाती है जब वे तय किया गया टारगेट पूरा नहीं कर पाते। उनका दावा है कि यह अपमानजनक व्यवहार कंपनी के प्रबंधन की ओर से किया गया। इस अमानवीय व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, और अब प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। केरल सरकार ने भी घटना का संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दे दिए हैं।