विश्व स्तर पर लक्षद्वीप को लेकर बढ़ी उत्सुकता ने केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन उद्योग को नई उम्मीद दे दी है। यही वजह है कि लक्षद्वीप में पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विस्तार होना शुरू हो गया है। 

Lakshadweep Tourism. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा किया और यहां के पर्यटन स्थलों को दुनिया की नजरों में ले आए। इसके बाद से ही लक्षद्वीप को लेकर दुनिया भर में पर्यटकों में उत्साह देखा जा रहा है। यही वजह है कि लक्षद्वीप प्रशासन ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुविधाओं के विस्तार की प्लानिंग शुरू कर दी है। लक्षद्वीप के मिनिकॉय में एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही एयरबस की तरह एयरक्राफ्ट सुविधा भी शुरू की जानी है। इसके अलावा नए-नए होटल्स भी बनाए जाएंगे ताकि देश-दुनिया के पर्यटक आसानी से यहां आ सकें हैं और रह सकें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत का अपना मालदीव है लक्षद्वीप

मौजूदा समय में भारत और मालदीव के बीच जारी तनाव के बीच लक्षद्वीप लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इंटरनेट पर लक्षद्वीप की तस्वीरें और वीडियो वायरल हैं। तमाम यूट्यूबर और व्लॉगर लक्षद्वीप की खूबसूरती को लाइव दिखा रहे हैं। इन गतिविधियों ने यहां के पर्यटन उद्योग को नई उम्मीद दे दी है। लक्षद्वीप प्रशासन अब इस द्वीप नया लुक देने की तैयारी कर ली है और इसे मालदीव के विकल्प के तौर पर पेश करने की कोशिशें की जाएंगी। अब यहां अच्छी सड़कें, नए होटल्स, एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा ताकि पर्यटकों को यहां पहुंचने में कोई दिक्कत न होने पाए। भारत के कई सेलिब्रिटीज ने भी लक्षद्वीप जाने की अपील लोगों से की है।

लक्षद्वीप में क्या-क्या नया होने वाला है

लक्षद्वीप प्रशासन ने यहां के टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। मिनीकॉय में एयरबस की तरफ एयरफ्राफ्ट सेवा शुरू करने के लिए एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा कई होटल्स के प्रपोजल भी पाइपलाइन में हैं। मौजूदा समय में सिर्फ अगाती एयरस्ट्रिप ही है, जहां छोटे विमान ही लैंड कर सकते हैं। अब इसका विस्तार किया जाएगा ताकि बड़े विमान भी लैंड कर सकें। द्वीप को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से भी जोड़ने की प्लानिंग की जा रही है। साथ ही डोमेस्टिक और इंटरनेशनल टूरिज्म मार्केट में लक्षद्वीप को हॉट डेस्टिनेशन के तौर पर पेश किया जाएगा। इसके अलावा भी यहां टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं प्लान की गई हैं।

यह भी पढ़ें

Vibrant Gujarat Summit: PM मोदी ने कहा-'आजादी के 100 साल पूरे होने तक भारत को विकसित देश बनाना हमारा लक्ष्य'