पश्चिम बंगाल के जादवपुर विश्वविद्यालय में शनिवार को राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु पर हमला हुआ। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु पर हमला SFI सदस्यों ने किया। शनिवार को टीएमसी वर्कर्स ने एक विरोध प्रदर्शन भी किया है।्र
- Home
- National News
- Hindi News Live Updates: पश्चिम बंगाल में शिक्षा मंत्री पर हमला, मनन कुमार मिश्रा बनें बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष
Hindi News Live Updates: पश्चिम बंगाल में शिक्षा मंत्री पर हमला, मनन कुमार मिश्रा बनें बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के बीच चमोली जिले के बदरीनाथ में सीमांत माणा गांव के पास शुक्रवार तड़के हिमस्खलन हुआ। इसमें फंसे सीमा सड़क संगठन (BRO) के 55 मजदूरों में से 33 को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 22 मजदूरों की तलाश जारी है।
टीएमसी का आरोप-शिक्षामंत्री पर एसएफआई ने किया हमला
मनन कुमार मिश्रा लगातार सातवीं दफा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष चुने गए
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के लगातार 7वें कार्यकाल के लिए अध्यक्ष चुने जाने पर वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने कहा: "मैं देशभर के वकीलों का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने 12 वर्षों तक मुझ पर भरोसा किया है... यह जीत एक बड़ी जिम्मेदारी है... हम अधिवक्ता अधिनियम के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे और सभी अधिवक्ताओं, खासकर युवा अधिवक्ताओं के कल्याण और सुरक्षा के लिए काम करेंगे। मिश्रा ने कहा कि 80% वकील समुदाय पीएम नरेंद्र मोदी का समर्थन करता है।
मध्य प्रदेश में केमिकल फैक्ट्री में आग
मध्य प्रदेश के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। करीब 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने का काम जारी है।
चमोली हिमस्खलन पर क्या बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने चमोली हिमस्खलन पर दुख जताते हुए सरकार से迅速 और सावधानीपूर्वक बचाव कार्य की मांग की। उन्होंने कहा," चाहे श्रमिक उत्तर प्रदेश के हों, उत्तराखंड के हों या कहीं के भी हों, श्रमिक, श्रमिक होते हैं जिन्होंने हमेशा इस देश के निर्माण और विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है। हम भी उनके साथ सहानुभूति रखते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनकी जान बच जाए और बचाव कार्य बहुत प्रभावी ढंग से हो।"
CM धामी ने घायल BRO मजदूरों से की मुलाकात
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने माणा हिमस्खलन में घायल बीआरओ श्रमिकों से मुलाकात की, जिन्हें बचाकर जोशीमठ सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली की सड़कों से हटाई जाएंगी 2000 से ज्यादा पुरानी बसें
दिल्ली में जरूरत के मुकाबले बसों की संख्या कम है। पुरानी बसों को सड़कों से हटाया जा रहा है लेकिन उसी अनुपात में नई बसें नहीं आ रही हैं। ऐसे में भाजपा सरकार के सामने पर्याप्त बसें उपलब्ध कराने की चुनौती बढ़ गई है। वर्ष 2025 में ही डीटीसी की 2000 से अधिक पुरानी बसें सड़कों से हटाई जाएंगी।
देशभर में LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, जानिए अब कितने में मिलेगा
तेल कंपनियों ने 1 मार्च 2025 से एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 6 रुपये की बढ़ोतरी की है। नई कीमत दिल्ली में 1803 रुपये, कोलकाता में 1913 रुपये और मुंबई में 1755.50 रुपये हो गई है। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, और यह पहले की कीमत पर ही उपलब्ध रहेगा।