केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पिछले साल 13.84 लाख रुपए और उनकी पत्नी कंचन को 40.62 लाख रुपए आमदनी हुई। अचल संपत्ति के मामले में भी कंचन आगे हैं। 

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को महाराष्ट्र के नागपुर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। उन्होंने शपथपत्र में अपने बारे में जानकारियां दी हैं। आमदनी के मामले में नितिन गडकरी से उनकी पत्नी कंचन नितिन गडकरी आगे हैं। शपथपत्र के अनुसार 2022-23 में नितिन गडकरी को 13,84,550 रुपए की आमदनी हुई। वहीं, उनकी पत्नी कंचन को 2022-23 में 40,62,140 की आय हुई। केंद्रीय मंत्री के खिलाफ 10 केस दर्ज हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गडकरी के पास है 1,32,90,605 रुपए की चल संपत्ति

नितिन गडकरी के पास 1 करोड़ 32 लाख 90 हजार 605 रुपए की संपत्ति है। उनकी पत्नी कंचन के पास 1 करोड़ 24 लाख 86 हजार 441 रुपए की संपत्ति है। वहीं, नितिन गडकरी के परिवार के पास 9546275 रुपए की चल संपत्ति है।

गडकरी के नाम पर हैं तीन कारें

गडकरी के नाम पर तीन कारें हैं। इनमें से एक एम्बेसडर कार है। 1994 में खरीदे गए इस कार की कीमत 10 हजार रुपए बताई गई है। उनके पास हॉन्डा कंपनी की एक कार है। इसकी कीमत 675000 है। गडकरी के पास lsuzu कंपनी की कार है, जिसकी कीमत 1255000 रुपए है। नितिन गडकरी की पत्नी कंचन के नाम पर तीन कारें हैं। इनके पास 525000 रुपए की इनोवा, 410000 रुपए की महिंद्रा कंपनी की कार और 719843 रुपए की टाटा कंपनी की कार है। सोना और गहने के मामले में नितिन गडकरी पत्नी कंचन से आगे हैं। नितिन गडकरी के पास 3188409 रुपए का सोना या गहना है। वहीं, कंचन के पास 2413348 रुपए के गहने हैं।

नितिन गडकरी के पास है अधिक अचल संपत्ति

अचल संपत्ति की बात करें तो नितिन गडकरी के नाम पर खेती की जमीन नहीं है। मुंबई में उनके नाम पर एक घर है। 960 स्क्वायर फीट के इस घर की कीमत 4.95 करोड़ रुपए है। कंचन के पास घर और जमीन है। इसकी कीमत 7 करोड़ 99 लाख 83000 रुपए है। वहीं, नितिन गडकरी के परिवार के पास 11 करोड़ 55 लाख 11000 रुपए की अचल संपत्ति है। नितिन गडकरी पर 1 करोड़ 66 लाख 82 हजार 750 रुपए और उनकी पत्नी कंचन पर 38 लाख 8 हजार 390 रुपए कर्ज है।