होली के दिन जापानी महिला के साथ दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में कुछ लड़कों ने छेड़छाड़ किया था। महिला भारत से चली गईं हैं। उन्होंने कहा कि होली के दिन जो कुछ हुआ इसके बाद भी वह भारत से प्यार करती हैं।

नई दिल्ली। होली के दिन दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में जापान की एक महिला के साथ कुछ लड़कों ने छेड़छाड़ की थी। महिला को होली खेल रहे लड़कों के एक ग्रुप ने पकड़ लिया था। लड़कों ने उसे जबरदस्ती रंग लगाया और उसके साथ खींचातानी की। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जापानी महिला भारत से चली गईं हैं। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि वीडियो से आहत हुए लोगों से माफी मांगती हूं। होली के दिन उनके साथ जो कुछ हुआ उसके बाद भी वह भारत से प्यार करती हैं। महिला ने कहा कि उन्होंने वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया था, लेकिन वीडियो वायरल होने पर वह डर गईं और उसे उसे हटा दिया। महिला ने जापानी भाषा में लिखा, "हम ईमानदारी से वीडियो से आहत लोगों से माफी मांगते हैं।"

35 दोस्तों के ग्रुप के साथ थी महिला

जापानी महिला ने ट्वीट कर बाताया कि उसने यह सुना था कि होली के दौरान महिला के लिए बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। घटना के वक्त वह 35 दोस्तों के ग्रुप के साथ थी। उसी समय कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया था और जबरदस्ती रंग लगाए थे। उसके एक जापानी दोस्त ने वीडियो रिकॉर्ड किया था। होली के बारे में निगेटिव बात फैलाने का उनका कोई इरादा नहीं था।

एक घटना होने से नफरत नहीं कर सकते

महिला ने लिखा मूल रूप से होली त्योहार बहुत अच्छा और मजेदार है। इसका उद्देश्य एक-दूसरे पर रंगीन पाउडर और पानी डालकर वसंत के आगमन का जश्न मनाना और रंग या सामाजिक स्थिति की परवाह किए बिना जश्न मनाना है। महिला ने कहा कि वह कई बार भारत आईं हैं। उन्हें भारत की हर चीज से प्यार है। भारत बहुत अद्भुत देश है। आप एक ऐसी घटना होने से नफरत नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें- कोई बाहर जाता है और कहता है कि इस देश में माइक बंद है...हां इमरजेंसी के दौरान माइक बंद हो जाते थे, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का कटाक्ष

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

गौरतलब है कि होली के दिन महिला के साथ हुई छेड़छाड़ का वीडियो शुक्रवार को वारयल हुआ था। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लड़के महिला को जबरदस्ती रंग लगा रहे हैं। इस दौरान वह बचने की कोशिश करती है और चीखती है। एक लड़के ने महिला के सिर पर अंडा फोड़ दिया था। महिला एक लड़के को थप्पड़ मारती दिख रही है। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया और तीन लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर (मध्य दिल्ली) संजय सैन ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह साफ संदेश है कि पर्यटकों के साथ किसी भी प्रकार का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली आबकारी नीति केस में के.कविता फिर तलब: ED ने शनिवार को 9 घंटे तक की मैराथन पूछताछ, 16 मार्च को हाजिर होने के लिए समन