देशवासी अपने अपने तरीकों से चंद्रयान-3 की सफलता की कामना कर रहे हैं। लखनऊ में इस्लामिक सेंटर पर स्टूडेंट्स ने नमाज पढ़कर चंद्रयान-3 की सफलता की कामना की है।

Chandrayaan 3 landing Live Updates: चंद्रयान-3 के लैंडिंग का बेसब्री से पूरा देश इंतजार कर रहा है। बुधवार शाम को इस ऐतिहासिक क्षण की गवाह पूरी दुनिया बनेगी। मिशन की कामयाबी के साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश बनने जा रहा है। देशवासी अपने अपने तरीकों से चंद्रयान-3 की सफलता की कामना कर रहे हैं। लखनऊ में इस्लामिक सेंटर पर स्टूडेंट्स ने नमाज पढ़कर चंद्रयान-3 की सफलता की कामना की है। पद्मश्री सोमा घोष ने कहा कि भारत इसी तरह विश्व गुरु होने की ओर अग्रसर होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हमारे वैज्ञानिकों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया

पद्श्री सोमा घोष ने कहा कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर लैंडिंग से भारत दुनिया से एक कदम आगे होगा। मैं देश के विकास की कामना करती हूं ताकि वह इसी तरह विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हो। हम लोग भाग्यशाली हैं कि पीएम मोदी देश के बारे में सोच रहे हैं। हमारे देश के वैज्ञानिकों ने बड़े-बडे़ आविष्कार किए हैं और हम गौरवान्वित हैं।

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में स्टूडेंट्स ने नमाज पढ़ी

चंद्रयान की सफलता के लिए लखनऊ में मुस्लिम स्टूडेंट्स ने इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया कैंपस में नमाज पढ़ी। एक स्टूडेंट ने कहा कि हम लोग बेहद खुश हैं। हम लोग प्रार्थना कर रहे ताकि हमारा चंद्रयान-3 सफल तरीके से लांचिग से लैंडिंग तक सही काम करे। यह सफलतापूर्वक चांद पर लैंड कर जाए। हम लोग खुश हैं ताकि हमारा देश इतिहास बनाने जा रहा। हममें से बहुत छात्र चाहते हैं कि वैज्ञानिक बन देश का नाम रोशन करें।

लखनऊ ईदगाह के इमाम खालिद राशिद फिरंगी महल ने कहा कि इस्लामिक सेंटर के बच्चों ने चंद्रयान की सफलता के लिए नमाज पढ़ा है। यह लोग विज्ञान पढ़ते हैं और तमाम जिज्ञासा इनकी रहती है। इन लोगों की चंद्रयान-3 को लेकर भी काफी उत्सुकता है। यदि चंद्रयान-3 सफल होता है तो यह चांद के तमाम अनसुलझे रहस्य को सुलझाने के साथ देश को दुनिया में आगे लेकर जाएगा।

यह भी पढ़ें:

चांद का कीजिए सबसे नजदीकी दीदार: लैंडिंग के लिए लगातार आगे बढ़ रहे चंद्रयान-3 ने भेजी फोटो