मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 (Madhya Pradesh Vidhansabha Chunav) के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने चुके हैं और राज्य में भावी सरकार कैसी बनेगी, इसकी तस्वीर भी उभर चुकी है। 

MP exit poll results 2023. मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने हैं और अब सिर्फ फाइनल रिजल्ट का इंतजार है। इससे पहले एग्जिट पोल में भी प्रदेश की तस्वीर काफी कुछ साफ दिखने लगी है। राज्य में बीजेपी को बढ़त दिखाई जा रही है। वहीं कुछ एग्जिट पोल में कांग्रेस को जीत मिलती दिख रही है। 3 दिसंबर को नतीजा साफ हो जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मध्य प्रदेश एग्जिट पोल 2023

किसने कराया एग्जिट पोलबीजेपी की सीटेंकांग्रेस की सीटेंअन्य की सीटें
पोलस्ट्रेट106-116111-12101-06
मैट्रिज118-13097-10701-02
इडिया टूडे-एक्सिस माय इंडिया140-16268-9000-03
टुडे-चाणक्य139-16362-8601-09

मप्र चुनाव एग्जिट पोल 2018 के आंकड़े

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल में एबीपी-सीएसडीएस के सर्वे में बीजेपी को 94 सीटें मिली थीं, कांग्रेस को 126 सीटें और अन्य को 10 सीटें दी गई थीं। टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने बीजेपी को 126 सीट, कांग्रेस को 89 सीट और अन्य को 15 सीटें दी थीं। न्यूज नेशन ने बीजेपी को 108-12 सीट, कांग्रेस को 105-09 सीट और अन्य को 11 से 15 सीटें दी थीं। जबकि न्यूज 24 पेस मीडिया ने बीजेपी को 103 सीट, कांग्रेस को 115 सीट और अन्य को 10 सीटें दी थीं।

क्या रहा मध्य प्रदेश चुनाव 2018 का फाइनल रिजल्ट

मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 11 दिसंबर को जारी किया गया था। तब बीजेपी को राज्य में 109 सीटें और कांग्रेस पार्टी को 114 सीटें मिली थीं। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोटिंग की गई थी। रिजल्ट 3 दिसंबर को आएंगे। राज्य में सरकार बनाने के लिए 116 सीटों का बहुमत चाहिए होता है।

3 दिसंबर को आएंगे 2023 के चुनावी नतीजे

मध्य प्रदेश सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। 30 नवंबर को तेलंगाना में वोटिंग की गई। यही वजह रही कि चुनाव आयोग ने 30 नवंबर शाम 6 बजे तक सभी तरह के एक्जिट पोल पर रोक लगाई थी। यह रोक खत्म हो चुकी है। यह एग्जिट पोल के अनुमान हैं और नतीजा 3 दिसंबर 2023 को घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

Rajasthan Exit Poll Results 2023: राजस्थान का किंग कौन? जानें कहां आगे निकल रही पार्टियां