कांग्रेस ने महात्मा गांधी के बारे में भाजपा नेता अनंत हेगड़े के कथित बयान को लेकर सोमवार को उन पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘अंग्रेजों के चमचों और जासूसों’ के कार्यकर्ताओं से राष्ट्रपिता को प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है

नई दिल्ली: कांग्रेस ने महात्मा गांधी के बारे में भाजपा नेता अनंत हेगड़े के कथित बयान को लेकर सोमवार को उन पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘अंग्रेजों के चमचों और जासूसों’ के कार्यकर्ताओं से राष्ट्रपिता को प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पार्टी प्रवक्ता जयवीर गिल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘महात्मा गांधी को अंग्रेजों के चमचों और जासूसों के कैडर से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि इस समय भाजपा को ‘नाथूराम गोडसे पार्टी’ कहा जाना चाहिए।

Scroll to load tweet…

खबरों के मुताबिक हेगड़े ने बेंगलुरू के एक कार्यक्रम में दावा किया कि आजादी की पूरी लड़ाई अंग्रेजों की सहमति एवं सहयोग से लड़ी गई थी और महात्मा गांधी के नेतृत्व वाला स्वतंत्रता आंदोलन एक ‘नाटक’ था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)