यह घटना इसलिए भी गंभीर है क्योंकि इसे कानून-व्यवस्था के रक्षक के लोगों ने अंजाम दिया

नयी दिल्ली. असम के दिरांग जिले में पुलिस द्वारा तीन महिलाओं को कथित तौर पर निर्वस्त्र करने और उनकी पिटाई किए जाने की घटना की निंदा करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने बुधवार को राज्य प्रशासन से कहा है कि जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह घटना इसलिए भी गंभीर है क्योंकि इसे कानून-व्यवस्था के रक्षक के लोगों की तरफ से अंजाम दिया गया। महिला आयोग ने असम प्रशासन से कहा है कि इस घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि आगे ऐसी कोई घटना न हो।


खबरों के मुताबिक, असम पुलिस ने मंगलवार को अपने दो अधिकारियों पर महिलाओं का उत्पीङन करने, निर्वस्त्र करने और पिटाई के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह घटना पिछले हफ्ते असम के दिरांग जिले में घटित हुई। इनमें से एक महिला का दावा है कि वह दो महीने की गर्भवती थी और पिटाई के कारण उसका गर्भपात हो गया है।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]