पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार सीमापार से फायरिंग कर रहा है। भारत के विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पाकिस्तान ने इस साल अब तक 2050 बार सीजफायर उल्लंघन किया।  

नई दिल्ली. पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार सीमापार से फायरिंग कर रहा है। भारत के विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पाकिस्तान ने इस साल अब तक 2050 बार सीजफायर उल्लंघन किया। मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार इस मामले में गंभीर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विदेश मंत्रालय क प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि सरकार सीमा पार से होने वाली फायरिंग को लेकर चिंतित और संजीदा है। पाकिस्तानी सेना लगातार भारतीय पोस्टों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की इस हरकत से अब तक 21 लोगों की मौत हुई है। 

Scroll to load tweet…


उन्होंने बताया कि सीजफायर उल्लंघन में 21 नागरिकों की मौत हो गई है। हम पाकिस्तान की सेना से एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार शांति बनाए रखने और 2003 सीजफायर का पालन करने की अपील करते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाएं पाकिस्तान की हरकतों की हर संभव जवाब दे रहीं हैं। सुरक्षाबल पाकिस्तान की ओर से हो रही घुसपैठ की कोशिशों को भी रोकने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान ने शनिवार को राजौरी में सीजफायर तोड़ा। सुरक्षाबलों ने 5 किमी तक स्कूल बंद करवा दिए थे।