जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने सेना के एक जवान को किडनैप कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने जवान की गाड़ी में भी आग लगा दी। जवान ईद उल अजहा के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। सुरक्षा बलों ने जवान के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।  

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने सेना के एक जवान को किडनैप कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने जवान की गाड़ी में भी आग लगा दी। जवान ईद उल अजहा के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। सुरक्षा बलों ने जवान के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शोपियां का रहने वाला है जवान
टेरिटोरियल आर्मी का जवान शाकिर मंजूर शोपियां का रहने वाला है। रविवार को अपने घर से ड्यूटी ज्वॉइन करने कुलगाम आ रहा था। तभी आतंकियों ने अगवा कर लिया। आतंकियों ने जिस गाड़ी में आग लगाई थी, उसे रिकवर कर लिया गया है।

पुलिसकर्मियों को भी बनाया था निशाना
यह पहली घटना नहीं है जिसमे सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया है। इससे पहले कुलगाम में 22 जुलाई को आतंकियों ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया था। हमले में एक पुलिसकर्मी अब्दुल रशीद डार शहीद हो गया था।