03:00 PM (IST) Dec 04
मिजोरम चुनाव परिणाम: जेडपीएम की लहर में हारे मुख्यमंत्री जोरमथंगा

मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) का स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। पार्टी की लहर में मिजो नेशनल फ्रंट के सबसे बड़े नेता और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा भी आइजोल सीट से चुनाव हार गए हैं। मिजोरम के जेडपीएम कार्यालय पर जश्न मनाया जा रहा है।

02:12 PM (IST) Dec 04
मिजोरम चुनाव परिणाम: जेपीएम ने 19 सीटें जीती-8 पर आगे

मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट की एकतरफा जीत के आसार दिख रहे हैं। 40 सीटों वाली विधानसभा में जेडपीएम अब तक 19 सीटें जीत चुकी है। जबकि 8 सीटों पर वह आगे चल रही है। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

01:32 PM (IST) Dec 04
जोरम पीपुल्स मूवमेंट 27 सीटों पर आगे

मिजोरम में अब लगभग यह तय हो गया है कि जोरम पीपुल्स मूवमेंट को राज्य की सत्ता मिलने जा रही है। ताजा अपडेट के अनुसार पार्टी अब 27 सीटों पर बढ़त बना चुकी है।

 

 

 

12:30 PM (IST) Dec 04
मिजोरम चुनाव परिणाम: जोरम पीपुल्स मूवमेंट का जश्न शुरू

मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट बहुमत के आंकड़े से आगे चल रही है। पार्टी फिलहाल 26 सीटों पर अच्छी बढ़त बना चुकी है। इस बीच जोरम के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। 40 विधानसभा सीटों वाले मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट 2 सीट जीत चुकी है और 24 पर आगे चल रही है।

11:13 AM (IST) Dec 04
जोरम पीपुल्स पार्टी अब 29 सीटों पर आगे

मिजोरम में जोरम पीपुल्स पार्टी अब 29 सीटों पर आगे हो गई है। वहीं मिजो नेशनल फ्रंट 9 सीटों पर आगे चल रहा है। कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 2 सीटें ही मिलती दिख रही हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 3 सीटें मिल सकती हैं।

11:08 AM (IST) Dec 04
मिजोरम में आइजोल सीट पर कौन जीता

मिजोरम की आइजोल पश्चिम-II सीट से लालनघिंगलोवा हमार चुनाव जीत गए हैं। लालनघिंगलोवा हमार ने 4819 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। वहीं तुईचांग विधानसभा सीट से डब्लू चुआनवामा को 909 वोटों से जीत मिली है।

10:39 AM (IST) Dec 04
मिजोरम में कौन सी पार्टी कितनी सीट पर आगे

मिजोरम में फिलहाल मिजो नेशनल फ्रंट 09 सीटों पर आगे चल रही है। जोरम पीपुल्स मूवमेंट 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भारतीय जनता पार्टी को 3 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा और जोरम पीपुल्स मूवमेंट 1-1 सीटों पर आगे चल रही है।

10:37 AM (IST) Dec 04
मिजोरम में जोरम पीपुल्स मूवमेंट को जीत की उम्मीद

मिजोरम में सबको चौंकाते हुए जोरम पीपुल्स मूवमेंट को बड़ी मिलती दिख रही है। हालांकि यह शुरूआती रूझान हैं लेकिन यह बढ़त बनी रहे तो जेडपीएम को 28 सीटें मिल सकती हैं। वहीं मिजो नेशनल फ्रंट दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। 

10:33 AM (IST) Dec 04
मिजोरम चुनाव परिणाम: मिजोरम में दो दलों के बीच कांटे की टक्कर

मिजोरम राज्य में चुनावी ट्रेंड यह बता रहे हैं कि राज्य के जोरम पीपुल्स मूवमेंट और मिजो नेशनल फ्रंट के बीच कांटे की टक्कर चल रहा है। जेपीएम ने जहां 17 सीटों पर बढ़त बनाई है, वहीं एमएनएफ भी लगातार फाइट कर रही है।

09:17 AM (IST) Dec 04
मिजोरम चुनाव परिणाम: कांग्रेस 6 सीटों पर आगे

मिजोरम के शुरूआती रूझान आने लगे हैं और जोरम पीपुल्स मूवमेंट राज्य में आगे निकलती दिख रही है। फिलहाल जेडपीएम 17 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी 6 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। मिजो नेशनल फ्रंट ने 9 सीटों पर बढ़त बनाई है।

09:10 AM (IST) Dec 04
मिजोरम चुनाव परिणाम: जोरम पीपुल्स मूवमेंट की 22 सीटों पर बढ़त

मिजोरम के शुरूआती रूझान सामने आने लगे हैं। जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने 22 सीटों पर बढ़त बना ली है जबकि 9 सीटों पर मिजो नेशनल फ्रंट आगे है।

08:37 AM (IST) Dec 04
मिजोरम एग्जिट पोल में हंग असेंबली के आसार

मिजोरम राज्य के एग्जिट पोल में हंग असेंबली की आशंका जताई गई है। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और कुछ ही देर में परिणाम भी आने लगेंगे।

08:07 AM (IST) Dec 04
मिजोरम चुनाव परिणाम: शुरू हुई वोटों की गिनती

मिजोरम में वोटों की गिनती 8 बजे से शुरू हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि राज्य में 7 नवंबर को 77.04 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यहां मुख्य मुकाबता जोरम पीपुल्स फ्रंट और मिजो नेशनल फ्रंट के बीच है। जबकि कांग्रेस भी जीत का दावा कर रही है।

07:17 AM (IST) Dec 04
मिजोरम चुनाव रिजल्ट 2023: 7 नवंबर को हुई मिजोरम में वोटिंग

मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 7 नवंबर को हुई थी। मिजोरम में पहले ही फेज में वोटिंग हुई जिसके रिजल्ट आज आने वाले हैं। फिलहाल यहां मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है।

07:15 AM (IST) Dec 04
मिजोरम चुनाव रिजल्ट 2023: पहले 3 दिसंबर को होनी थी गिनती

देश के पांच राज्यों के चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को ही आने थे लेकिन 29 नवंबर को चुनाव आयोग ने यह तक किया कि मिजोरम की काउंटिंग 4 दिसंबर को होगी। 3 दिसंबर को 4 राज्यों के परिणाम घोषित किए गए।

07:14 AM (IST) Dec 04
मिजोरम चुनाव रिजल्ट 2023: 40 विधानसभा सीटों के परिणाम

मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और दोपहर तक परिणाम सामने आ सकते हैं।

Read more Articles on