सांसद शशि थरूर की गोद में बंदर के बैठकर सो जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल। थरूर ने बंदर को केले खिलाए, फिर उसने थरूर को गले लगाया और सो गया।

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को एक्स पर बंदर के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की है। सर्दी के मौसम में थरूर सुबह की धूप में अखबार पढ़ने बैठे थे। वह न्यूज पेपर पढ़ रहे थे तभी एक बंदर आया और उनकी गोद में बैठ गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शशि थरूर को पहले तो बंदर द्वारा काटे जाने का डर लगा, लेकिन वह नहीं घबराए। शांति से बैठे रहे। उन्होंने बंदर को खाने के लिए केले दिए। बंदर ने पेट भर केला खाया और कांग्रेस नेता की गोद में ही सो गया। कुछ देर आराम करने के बाद बंदर वापस लौट गया।

Scroll to load tweet…

थरूर ने एक्स पर बंदर के साथ की अपनी तस्वीरें पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, "आज एक असाधारण अनुभव हुआ। जब मैं बगीचे में बैठकर सुबह का अखबार पढ़ रहा था तो एक बंदर आया। वह सीधे मेरी ओर बढ़ा और गोद में बैठ गया। मैंने उसे कुछ केले दिए, जिसे उसने खाया। इसके बाद मुझे गले लगाया और अपना सिर मेरी छाती पर टिकाकर सो गया। मैं धीरे से उठने लगा तो वह उछलकर भाग गया।"

Scroll to load tweet…

अपने दूसरे पोस्ट में थरूर ने कहा, "वन्यजीवों के प्रति श्रद्धा हमारे अंदर समाहित है। मैं बंदर के काटने के जोखिम के बारे में थोड़ा चिंतित था। अगर बंदर काट ले तो रेबीज के टीके लगवाने होते हैं। मैंने शांत रहा, उसे अपने लिए खतरा नहीं माना। मैं इस बात से संतुष्ट हूं कि मेरी आस्था सही साबित हुई। हमारी मुलाकात शांतिपूर्ण रही।"

यह भी पढ़ें- दिल्ली के मजदूरों को मिलेगी बड़ी राहत? जानें क्या है सरकार का फैसला