Mumbai के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स इलाके में शुक्रवार तड़के करीब 4.40 बजे एक निर्माणाधीन (Under-Construction Flyover) गिरने से 13 मजदूर घायल हो गए।

मुंबई. यहां शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स इलाके में शुक्रवार तड़के करीब 4.40 बजे एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर (Under-Construction Flyover) गिरने से 13 मजदूर घायल हो गए। यहां रात में भी मेट्रो का काम जारी था। घायल मजदूरों को VN देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि अपुष्ट सूत्रों से घायलों की संख्या 21 सामने आई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

pic.twitter.com/2GxqLKo5Bb

Scroll to load tweet…

जान बचाने सरिया पकड़कर कूद गए मजदूर
हादसे के दौरान फ्लाईओवर पर निर्माण कार्य चल रहा था। कई मजदूर ऊपर काम कर रहे थे। अचानक फ्लाईओवर गिरने लगा, तो ऊपर चढ़े मजदूर ब्रिज का सरिया पकड़कर नीचे कूद गए। कई बगल में बनी एक पानी की टंकी में जा कूदे। हालांकि जो नहीं भाग सके, वे ब्रिज के नीचे दबकर घायल हो गए। DCP जोन मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि यह फ्लाईओवर BKC मुख्य रोड और सांताक्रूज-चैम्बूर लिंक रोड को जोड़ता है। इस हादसे में 13 मजदूर मामूली घायल हुए हैं। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

मुंबई में एक और हादसा
शुक्रवार सुबह ही मुंबई के मानखुर्द (Mankhurd) इलाके में एक स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हादसे की वजह सामने नहीं आ पाई है। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। महाराष्ट्र में पहले भी आगजनी की लगातार घटनाएं सामने आती रही हैं। इससे पहले गुरुवार को पुणे जिले के सिंहगढ़ रोड स्थित भाऊ इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगी थी। वहीं, सोमवार को ठाणे में एक रेजिडेंसियल कॉम्पलेक्स में आग लगने से कई गाड़ियां खराब हो गई थी।

pic.twitter.com/rZIf6EUymJ

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें
चंद सेकेंड में कार सवार 5 लोग जिंदा जले, मौत इतनी भयानक कि पलभर में सब खाक..एक गलती पड़ी इतनी भारी
बस के नीचे आ गया बाइक सवार, देखने वालों का भी कांप गया कलेजा..लेकिन फिर जो हुआ वो चमत्कार था
Shocking Accident: चलती बाइक के पेट्रोल टैंक में जबर्दस्त ब्लास्ट होने से युवक के चीथड़े उड़े