MUMBAI NORTH CENTRAL Lok Sabha Election Result 2024:  महाराष्ट्र की हाईप्रोफाइल सीट मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट का परिणाम भी आ गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी और जानेमाने वकील उज्जवल निकम को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि कांग्रेस ने यह सीट जीती है।

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल. MUMBAI NORTH CENTRAL Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की महाराष्ट्र की हाईप्रोफाइल सीट मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट पर भाजपा ने गंवा दी है। यहां से जानेमाने वकील उज्जवल निकम (Adv Ujwal Nikam) चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी गायकवाड वर्षा एकनाथ ने करारी हार दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अजमल कसाब को निकम ने दिलाई थी फांसी

बता दें कि उज्जवल निकम वही वकील हैं, जिन्होंने पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। जिससे प्रभावित बीजेपी उन्हें टिकट दिया था। लेकिन वह अपना पहला चुनाव ही हार गए हैं। निकम को 429031 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस के गायकवाड को 445545 मिले। हालांकि निकम काफी कम अंतर यानि 16514 वोट से हारे हैं।

कांग्रेस के Gaikwad Varsha Eknath को टिकट दिया है।

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट पर 2019 में बीजेपी की पूनम महाजन थीं सांसद

- पूनम महाजन के पास 2019 के चुनाव में 2 करोड़ की दौलत, 2 केस दर्ज था

- 2014 के चुनाव में पूनम महाजन का मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट पर था कब्जा

- 2014 में पूनम महाजन के पास 108 करोड़ की प्रॉपर्टी, कर्ज 41 करोड़ था

- कांग्रेस की प्रिया दत्त को 2009 में मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट पर मिली विजय

- प्रिया दत्त के पास 2009 के चुनाव में कुल दौलत 34 करोड़ रु. थी

- 2004 के इलेक्शन में एकनाथ एम. गायकवाड ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल जीता था

- 10वीं तक पढ़े एकनाथ एम. गायकवाड के पास 2004 में 20 लाख की संपत्ती थी

नोटः मुंबई उत्तर मध्य संसदीय चुनाव 2019 के दौरान यहां पर वोटर्स की कुल संख्या 1679891 थी, जबकि 2014 में मतदाता 1737084 थे। 2019 के लोकसभा इलेक्शन में यह सीट भारतीय जनता पार्टी के नाम थी। प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन 486672 वोट पाकर सांसद बनीं। उन्होंने फिल्म अभिनेता सुनील दत्त की बेटी और कांग्रेस उम्मीदवार प्रिया दत्त 130005 वोटों से हराया था। प्रिया को 356667 वोट मिला था। वहीं, 2014 में मुंबई उत्तर मध्य संसदीय सीट पर कमल खिला था। बीजेपी प्रत्याशी पूनम महाजन उर्फ़ पूनम वजेंदला राव 186771 वोटों से जीती थीं। पूनम को 478535 वोट जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रिया दत्त को 291764 वोट मिला था।

यह भी पढ़ें-लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट