भाजपा ने फुंचोक स्टेनज़िन को लद्दाख का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि केएन कास्मिकोया (KN Kasmikoya) को भाजपा ने लक्षद्वीप का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। 

नई दिल्ली : भाजपा ने फुंचोक स्टेनज़िन को लद्दाख का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने यह जानकारी दी। अरुण सिंह ने कहा कि केएन कास्मिकोया (KN Kasmikoya) को लक्षद्वीप का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अरुण सिंह ने बताया कि‘ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने लद्दाख और लक्षद्वीप में नई नियुक्तियों को हरी झंडी दी है और यह तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। 

आपको बता दें कि फुनचोक स्टेनजिन बीजेपी के लद्दाख के उप प्रधान भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं वह हिल डेवलपमेंट काउंसिल लेह के कार्यकारी काउंसिलर भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति को लद्दाख में भाजपा को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम समझा जा रहा है. इससे लद्दाख में पार्टी का जनाधार भी बढ़ेगा। लद्दाख के सांसद जामयांग नामग्याल ने फुनचोक स्टेनजिन को लद्दाख भाजपा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- BJP सांसद वरुण गांधी हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Makar Sankranti 2022: 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति से सूर्य होगा उत्तरायण, जानिए इस पर्व से जुड़ी 8 खास बातें

हेमंत बिस्व सरमा का तीखा हमला, बोले- अनुच्छेद 370 की तरह तेलंगाना से भी ओवैसी का नामोनिशान मिट जाएगा