नागालैंड के मंत्री और भाजपा नेता तेमजेन इम्ना अलोंग (Temjen Imna Along ) एक तालाब के किनारे कीचड़ में फंस गए। काफी कोशिश के बाद वह बाहर आ सके। उन्होंने इस घटना का वीडियो शेयर किया है।

कोहिमा। नागालैंड सरकार में मंत्री और भाजपा नेता तेमजेन इम्ना अलोंग (Temjen Imna Along ) अपनी अनोखी शैली के चलते चर्चा में रहते हैं। शनिवार सुबह उन्होंने अपने एक्स हैंडल से ऐसा वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो गया है। लोग इस वीडियो को खूब देख रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में तेमजेन को एक तालाब के किनारे कीचड़ में फंसा देखा जा सकता है। उन्हें बाहर निकालने में तीन लोग हांफ गए। इस दौरान तेमजेन ने भी पूरी कोशिश की। किसी तरह वह कीचड़ से बाहर आ सके।

Scroll to load tweet…

रेंगते हुए किसी तरह कीचड़ से बाहर आए तेमजेन

4.42 मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति खुद कीचड़ में है और भाजपा नेता को उठाने की कोशिश कर रहा है। वहीं, दो लोग बाहर हैं और उन्हें खींचने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा नेता खुद भी अपने दोनों हाथों को किनारे पर रखकर बाहर आने की पूरी कोशिश करते हैं। वह रेंगते हुए किसी तरह कीचड़ से बाहर आ पाते हैं। इसके बाद तालाब किनारे कुर्सी पर बैठकर आराम करते हैं और दूसरे लोगों को मछली पकड़ते देखते हैं। वीडियो में एक जेसीबी को भी देखा जा सकता है।

वीडियो शेयर करने के साथ ही तेमजेन ने पोस्ट किया, "आज JCB का टेस्ट था। नोट- यह सब NCAP रेटिंग के बारे में है। गाड़ी खरीदने से पहले NCAP रेटिंग जरूर देखें। क्योंकि यह आपके जान का मामला है।"