पीएम मोदी 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही उन्होंने दुनिया भर के तमाम देशों से अच्छे रिश्ते बनाने के लिए अब तक कई विदेशी दौरे किए हैं। जानतें हैं, उनकी प्रमुख यात्राओं के बारे में।    

PM Modi Foreign Tour: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 75 साल के हो गए हैं। पीएम बनने के बाद उनका पहला विदेशी दौरा भूटान का था, जो उन्होंने 15-16 जून 2014 में किया था। सितंबर, 2025 तक नरेन्द्र मोदी ने 92 अंतर्राष्ट्रीय यात्राएं की हैं, जिनमें 78 देशों का दौरा शामिल है। बता दें कि इन यात्राओं में अमेरिका वो देश है, जहां पीएम मोदी सबसे ज्यादा यानी 10 बार जा चुके हैं। जानते हैं 2014 से अब तक पीएम मोदी की प्रमुख विदेश यात्राओं के बारे में।

साल 2014 में पीएम मोदी की विदेश यात्राएं

  • प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी 2014 में सबसे पहले 15-16 जून के बीच भूटान दौरे पर गए। ये उनकी राजकीय यात्रा थी।
  • 2014 में ही 13-16 जुलाई के बीच पीएम मोदी ब्राजील यात्रा पर गए। इस दौरान उन्होंने छठवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
  • अगस्त, 2014 में पीएम मोदी नेपाल और जापान की यात्रा पर गए। 3-4 अगस्त के बीच वे काठमांडू के दौरे पर थे, जबकि 30 अगस्त से 3 सितंबर तक जापान की आधिकारिक यात्रा पर गए।
  • 26 से 30 सितंबर के बीच पीएम मोदी अमेरिका दौर पर गए। इस दौरान उन्होंने 69वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की बहस में हिस्सा लिया।
  • 11 से 13 नवंबर के बीच मोदी म्यांमार दौर पर रहे। इस दौरान उन्होंने 9वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और 12वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
  • 14 से 18 नवंबर के बीच प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए। ये उनकी ऑफिशियल यात्रा थी, जिसमें जी20 ब्रिस्बेन शिखर सम्मेलन में शामिल हुए।
  • 19 नवंबर को पीएम मोदी फिजी की यात्रा पर गए। वहीं, 25 से 27 नवंबर के बीच नेपाल में 18वें सार्क शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

ये भी देखें : PM मोदी दुनिया के सबसे पॉपुलर लीडर, लिस्ट में कहां हैं US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप?

साल 2015 में पीएम मोदी के प्रमुख विदेशी दौरे

  • 10 से 11 मार्च सेशल्स, 11 से 13 मार्च मॉरीशस, 13 से 14 मार्च श्रीलंका, 23 मार्च को सिंगापुर
  • 9 से 12 अप्रैल फ्रांस, 12 से 14 अप्रैल जर्मनी, 14 से 16 अप्रैल कनाडा
  • 14 से 16 मई चीन, 16 से 17 मई मंगोलिया, 18-19 मई दक्षिण कोरिया
  • 6 से 7 जुलाई उज्बेकिस्तान-कजाखस्तान, 8 से 10 जुलाई के बीच रूस में 7वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, 10 से 13 जुलाई तुर्कमेनिस्तान, किर्गिस्तान, ताजकिस्तान
  • 16 से 17 अगस्त यूएई
  • 24 से 30 सितंबर अमेरिका की आधिकारिक यात्रा।
  • 12 से 14 नवंबर यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक यात्रा।
  • 15 से 16 नवंबर तुर्की में जी20 अंताल्या शिखर सम्मेलन।
  • 21 से 22 नवंबर मलेशिया में 10वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन , 13वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन।
  • 30 नवंबर से 1 दिसंबर फ्रांस में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP21)
  • 23 से 24 दिसंबर 16वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन।

साल 2016 में पीएम मोदी के प्रमुख विदेशी दौरे

  • 30 मार्च को बेल्जियम में 14वां भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन।
  • 31 मार्च से 1 अप्रैल अमेरिका में परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन।
  • 22 से 23 मई ईरान, 4 से 5 जून कतर, 6 से 8 जून अमेरिका, 9 जून मेक्सिको सिटी, 23 से 24 जून उज्बेकिस्तान।
  • 8 से 9 जुलाई दक्षिण अफ्रीका, 10 जुलाई तंजानिया, 11 जुलाई केन्या।
  • 2 से 3 सितंबर वियतनाम, 4 से 5 सितंबर के बीच जी20 हांग्जो शिखर सम्मेलन। 7 से 8 सितंबर 11वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, 14वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन।
  • 10 नवंबर थाईलैंड में भूमिबोल अदुल्यादेज का राजकीय अंतिम संस्कार।
  • 11 से 12 नवंबर जापान।

साल 2017 में पीएम मोदी के प्रमुख विदेशी दौरे

  • 11 से 12 मई श्रीलंका, 29–30 मई जर्मनी, 30–31 मई स्पेन।
  • 31 मई-2 जून रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में 18वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन।
  • 8 से 9 जून अस्ताना SCO शिखर सम्मेलन, 25 से 26 जून अमेरिका।
  • 4 से 6 जुलाई के बीच इजराइल, 7–8 जुलाई जी20 हैम्बर्ग शिखर सम्मेलन।
  • 3 से 5 सितंबर चीन में 9वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन। 6-7 सितंबर म्यांमार।
  • 12 से 14 नवंबर मनीला में 12वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन , 15वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन।

साल 2018 में पीएम मोदी के प्रमुख विदेशी दौरे

  • 23 से 26 जनवरी स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक।
  • 9 से 12 फरवरी के बीच जॉर्डन, यूएई, ओमान की यात्रा।
  • 16 से 18 अप्रैल स्वीडन में प्रथम भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन।
  • 18 से 20 अप्रैल ब्रिटेन में राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक।
  • 27 से 28 अप्रैल चीन में अनौपचारिक शिखर सम्मेलन।
  • 29 से 30 मई इंडोनेशिया, 31 मई से 2 जून सिंगापुर।
  • 9 से 10 जून चीन में क़िंगदाओ SCO शिखर सम्मेलन।
  • 25 से 27 जुलाई दक्षिण अफ्रीका में 10वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन।
  • 30 से 31 अगस्त नेपाल में चौथा बिम्सटेक शिखर सम्मेलन।
  • 14 से 15 नवंबर सिंगापुर में 13वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन।
  • 29 नवंबर से 1 दिसंबर अर्जेंटीना में G20 ब्यूनस आयर्स शिखर सम्मेलन।

साल 2019 में पीएम मोदी के प्रमुख विदेशी दौरे

  • 21 से 22 फरवरी दक्षिण कोरिया
  • 14 से 15 जून किर्गिस्तान में बिश्केक एससीओ शिखर सम्मेलन।
  • 27–29 जून के बीच जी20 ओसाका शिखर सम्मेलन।
  • 22–23 अगस्त फ्रांस, 23-24 अगस्त यूएई, 25-26 अगस्त फ्रांस में 45वां G7 शिखर सम्मेलन।
  • 20 से 27 सितंबर अमेरिका में 74वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस, पहला भारत-कैरिबियन शिखर सम्मेलन, हाउडी मोदी कार्यक्रम।
  • 2 से 4 नवंबर थाईलैंड में 14वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, 16वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन।
  • 13 से 14 नवंबर ब्राजील में 11वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन।

2020 में कोविड-19 महामारी के चलते कोई अंतर्राष्ट्रीय यात्रा नहीं

साल 2021 में पीएम मोदी के प्रमुख विदेशी दौरे

  • 26–27 मार्च बांग्लादेश।
  • 22–25 सितंबर के बीच अमेरिका में 76वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की सामान्य बहस, दूसरा क्वाड नेताओं का शिखर सम्मेलन।
  • 29–31 अक्टूबर के बीच इटली में G20 रोम शिखर सम्मेलन।
  • 1-3 नवंबर के बीच यूनाइटेड किंगडम में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP26)।

साल 2022 में पीएम मोदी के प्रमुख विदेशी दौरे

  • 3 से 4 मई डेनमार्क में दूसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन।
  • 23–24 मई के बीच जापान में चौथा क्वाड नेताओं का शिखर सम्मेलन।
  • 26–27 जून के बीच जर्मनी में 48वां G7 शिखर सम्मेलन।
  • 15–16 सितंबर के बीच 2022 समरकंद एससीओ शिखर सम्मेलन।
  • 27 सितंबर जापान में शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार।
  • 15–16 नवंबर के बीच जी20 बाली शिखर सम्मेलन।

साल 2023 में पीएम मोदी के प्रमुख विदेशी दौरे

  • 19–21 मई के बीच जापान में 49वां जी7 शिखर सम्मेलन, 5वां क्वाड नेताओं का शिखर सम्मेलन।
  • 22–24 मई ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा।
  • 20–23 जून अमेरिका की आधिकारिक यात्रा।
  • 24-25 जून मिस्र की आधिकारिक यात्रा।
  • 13–15 जुलाई के बीच फ्रांस की आधिकारिक यात्रा, बैस्टिल डे सैन्य परेड।
  • 22–24 अगस्त के बीच दक्षिण अफ्रीका में 15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन।
  • 5–7 सितंबर इंडोनेशिया में 18वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, 20वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन।
  • 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच यूएई में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP 28)।

साल 2024 में पीएम मोदी के प्रमुख विदेशी दौरे

  • 13–14 फरवरी के बीच यूएई में BAPS हिंदू मंदिर का उद्घाटन और भारत-संयुक्त अरब अमीरात के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते।
  • 14–15 फरवरी कतर की आधिकारिक यात्रा।
  • 22–23 मार्च भूटान की राजकीय यात्रा।
  • 13–14 जून इटली में 50वां G7 शिखर सम्मेलन।
  • 8–9 जुलाई रूस में 22वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन।
  • 9–10 जुलाई ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा।
  • 21 से 24 अगस्त के बीच पोलैंड-यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा।
  • 3 से 5 सितंबर के बीच ब्रुनेई-सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा।
  • 21 से 23 सितंबर के बीच अमेरिका में छठा क्वाड नेताओं का शिखर सम्मेलन, संयुक्त राष्ट्र भविष्य शिखर सम्मेलन।
  • 10–11 अक्टूबर लाओस में 19वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, 21वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन।
  • 22–24 अक्टूबर कजान में 16वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन।
  • 18-19 नवंबर G20 रियो डी जनेरियो शिखर सम्मेलन।
  • 19-21 नवंबर राजकीय यात्रा, दूसरा भारत-कैरेबियाई शिखर सम्मेलन।

साल 2025 में पीएम मोदी के प्रमुख विदेशी दौरे

  • 10–12 फरवरी फ्रांस की राजकीय यात्रा, तीसरे एआई शिखर सम्मेलन की को-ऑनरशिप।
  • 12–13 फरवरी अमेरिका दौरा।
  • 11-12 मार्च मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस समारोह।
  • 3–4 अप्रैल के बीच थाईलैंड में 6वां बिम्सटेक शिखर सम्मेलन।
  • 4–6 अप्रैल श्रीलंका की राजकीय यात्रा। 22 अप्रैल सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा।
  • 15–16 जून साइप्रस की आधिकारिक यात्रा।
  • 16-17 जून के बीच कनाडा में 51वां G7 शिखर सम्मेलन। 18 जून को क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा।
  • 2 से 5 जुलाई के बीच घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना की आधिकारिक यात्रा।
  • 5–8 जुलाई के बीच ब्राजील में 17वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, राजकीय यात्रा।
  • 23–24 जुलाई यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक यात्रा।
  • 25–26 जुलाई मालदीव की आधिकारिक यात्रा।
  • 29–30 अगस्त के बीच जापान में भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन।
  • 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच चीन में तियानजिन SCO शिखर सम्मेलन।

ये भी पढ़ें : Narendra Modi Net Worth: घर-जमीन नहीं, फिर भी करोड़पति हैं पीएम मोदी, जानें संपत्ति