13 से 15 अगस्त(3 दिन) चले 'हर घर तिरंगा' अभियान की वेबसाइट पर भारतीय ध्वज के साथ अब तक 5 करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की जा चुकी हैं। संस्कृति मंत्रालय ने  इसे ‘शानदार उपलब्धि’ बताया है। बता दें कि भारत इस साल आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। 

नई दिल्ली.  केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान(Har Ghar Tiranga campaign) की वेबसाइट पर अब तक भारतीय ध्वज के साथ पांच करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की जा चुकी हैं। मंत्रालय ने इसे ‘शानदार उपलब्धि’ बताया है। केंद्रसरकार ने 76वें स्वतंत्रता दिवस को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के हिस्से के रूप में लाल किले में भव्य समारोह आयोजित किया, जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 25 वर्षों के लिए रोडमैप शेयर किया और इसे 'अमृत काल' कहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

22 जुलाई को हर घर तिरंगा अभियान का आह्वान किया था
प्रधान मंत्री ने 22 जुलाई को घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर या प्रदर्शित करके 'हर घर तिरंगा' आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया था। संस्कृति मंत्रालय, 'आजादी का अमृत महोत्सव' की नोडल एजेंसी ने भी लोगों से अभियान की वेबसाइट पर 'तिरंगा' के साथ सेल्फी या तस्वीरें अपलोड करने की अपील की थी। बता दें कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न 12 मार्च, 2021 को 75-सप्ताह की उलटी गिनती के रूप में 15 अगस्त, 2022 तक शुरू हुआ। यह 15 अगस्त, 2023 तक जारी रहेगा।

सेल्फी के लिए एक विशेष वेबसाइट www.harghartirang.com तैयार की गई है। इस पर एक सेल्फी अपलोड करके देशभक्ति के उत्साह को बढ़ाने की परिकल्पना की गई थी। इस उपलब्धि पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, "पांच करोड़ तिरंगा सेल्फी नेशन फर्स्ट एंड ऑलवेज फर्स्ट के प्रति भारतीयों की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हर घर तिरंगा अभियान का मकसद देश के हरेक नागरिक के दिल में देशभक्ति को बढ़ावा देना था।

25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा था
भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव पर केंद्र सरकार ने 'हर घर तिरंगा' अभियान का ऐलान किया था। अभियान 13 से 15 अगस्त(3 दिन) चला। इसके तहत देशभर के 25 करोड़ से ज्यादा घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया था। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे अधिक लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराया। केंद्र सरकार ने तीन तरह के झंडों के प्रॉडक्शन का इंतजाम किया था। ये डाकघरों में भी उपलब्ध हुए। तिरंगे को ऑनलाइन भी खरीदा गया। इस बीच छात्रों, एनसीसी कैडेटों और एनएसएस स्वयंसेवकों की प्रभात फेरियां निकाली गईं। इससे पहले 31 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में लोगों से आग्रह किया था कि वे आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर 13-15 को आयोजित 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल हों।

यह भी पढ़ें
PM मोदी ने दिया 'जय अनुसंधान' का नारा, कहा- अंतरिक्ष और समुद्र की गहराई में है भविष्य के समस्याओं का समाधान
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से क्यों कहा- 5 से 7 साल के बच्चों को भी सैल्यूट कीजिए, क्योंकि...
डिजिटल इंडिया मूवमेंट से 3 सेक्टर्स में बड़े बदलाव, जल्द शुरू होगी 5G की सर्विस: पीएम मोदी