भाजपा की तुलना में आर्थिक संकट से घिरी कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनाव में 2014 की तुलना में ज्यादा खर्च किया है। कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनाव और आंध्र, तेलंगाना समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रचार में 820 रुपए खर्च किया है।
केंद्र सरकार ने गांधी परिवार यानी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से एसपीजी सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया है। हालांकि, तीनों के पास Z+ सुरक्षा बनी रहेगी। भाजपा सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में महिला तहसीलदार विजया रेड्डी को जिंदा जलाने वाले शख्स की भी मौत हो गई है। विजया रेड्डी को जलाते वक्त वो भी जल गया था, जिसके बाद से आरोपी उस्मानिया जनरल अस्पताल में भर्ती था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने सभी सुरक्षाकर्मियों को धन्यवाद कहा है। राहुल ने ट्वीट के जरिए अपने सभी सुरक्षाकर्मियों को धन्यवाद कहा है।
श्रमिक संघ के नेताओं ने बताया कि अनुबंधित कर्मचारीयों को पिछले 10 महीने से वेतन नहीं मिल रहा था और बीते 130 दिन से वे बकाया वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है, दोनों दलों के बीच 50- 50 का कोई करार नहीं किया गया था, इसलिए मुख्यमंत्री भाजपा की ही होगा। वहीं, शिवसेवा के नेता संजय राउत ने कहा कि यदि तय वादों के मुताबिक सीएम पद नहीं मिला तो एनडीए से बाहर हो जाएंगे।
नई दिल्ली. भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी का 92वां जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित उनके निवास पर शुभकामनाएं देने पहुंचे। मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उनके साथ रहे। इसके अलावा उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी आडवाणी को शुभकामनाएं देने पहुंचे।
फिल्म सुपर स्टार रजनीकांत ने भाजपा पर निशाना साधा है। जिसमें उन्होंने बीजेपी पर भगवा चोला पहनाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही अयोध्या विवाद पर उन्होंने शांति की अपील की है।
तीस हजारी कोर्ट में 2 नवंबर को पुलिस और वकीलों के बीच हुई हिंसक झड़प का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उत्तरी दिल्ली की डीसीपी मोनिका भारद्वाज नजर आ रही हैं।
भारत की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को ब्याज दरों में कटौती की है। एसबीआई ने MCLR में 5 बेसिस प्वाइंट की कटौती की, इसके बाद यह 8.04% से 8% पर आ गया। नई दरें 10 नवंबर से लागू होंगी।