27 अप्रैल तक भारत छोड़ दें पाकिस्तानी, दुश्मन के खिलाफ भारत का खतरनाक एक्शन
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर भारत सरकार ने दोटूक चेतावनी दी है। इसके साथ ही भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल 2025 से रद्द कर दिए गए हैं।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल प्रभाव से वीजा सेवाएं निलंबित करने का फैसला लिया है।
भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल 2025 से रद्द कर दिए गए हैं।
इसके साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल 2025 तक ही वैध होंगे।
सरकार ने साफ कर दिया है कि भारत में वर्तमान में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिक अब संशोधित वीजा की अवधि खत्म होने से पहले भारत छोड़ दें।
इसके साथ ही भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा करने से बचने की सख्त सलाह भी दी गई है। वर्तमान में पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द भारत लौटने की सलाह दी गई है।
बता दें कि इससे पहले 23 अप्रैल को CCS की बैठक में सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े फैसले लिए थे। इनमें 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया गया है।
इसके अलावा अटारी-वााघा चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। वैध दस्तावेज के साथ जो लोग पहले ही भारत में हैं, उन्हें अब 27 अप्रैल तक पाकिस्तान लौटना होगा।
पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। पहले जारी सभी वीजा रद्द किए जाएंगे। SVES वीजा पर भारत में पहले से मौजूद पाकिस्तानियों को 48 घंटे में भारत छोड़ने को कहा गया है।
दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात रक्षा और सैन्य सलाहकारों को हफ्तेभर में भारत छोड़ने को कहा गया है। वहीं, भारत भी अपने रक्षा सलाहकारों को इस्लामाबाद से वापस बुला रहा है।
पाकिस्तानी उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 करने का फैसला लिया गया है। ये कटौती 1 मई 2025 से प्रभावी होगी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

