कर्नाटक में एक दशक बाद किसी दल को पूर्ण बहुमत मिला है। कांग्रेस ने कर्नाटक में प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 224 सीटों में से 136 सीटें जीती है।

Karnataka Assembly election results: कर्नाटक में एक दशक बाद किसी दल को पूर्ण बहुमत मिला है। कांग्रेस ने कर्नाटक में प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 224 सीटों में से 136 सीटें जीती है। सत्ताधारी बीजेपी को 65 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। लेकिन राज्य में चुनाव परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि जीत का जश्न मनाने के लिए कथित तौर पर कांग्रेस के कार्यकर्ता ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर ट्रेंड कराया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे और ट्रेंडिंग

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर जहां कांग्रेस के जीत के जश्न में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का दावा कर रहे हैं तो दूसरी ओर कुछ यूजर यह दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान का राष्ट्रीय झंड़ा कर्नाटक के कुछ क्षेत्र में फहराया गया है। हालांकि, अभी तक इन दावों का फैक्टचेक नहीं किया गया है न ही एशियानेट न्यूज इन दावों की पुष्टि करता है।

Scroll to load tweet…

कांग्रेस की बंपर जीत, बीजेपी को बड़ा नुकसान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए हुई वोटिंग के परिणामों की घोषणा शनिवार को की गई। वोटों की गिनती के बाद रिजल्ट से साफ हो गया कि कांग्रेस को जनादेश मिला है। राज्य में दस साल बाद किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिली है। कर्नाटक विधानसभा में 224 विधानसभा की सीटें हैं। कांग्रेस ने 224 में से कुल 136 सीटें जीती हैं। वर्तमान सत्ताधारी बीजेपी को सिर्फ 65 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। किंगमेकर बनने की तैयारी में लगी जेडीएस को 19 सीटें और अन्य ने 4 सीटें जीती हैं। 2018 के मुकाबले कांग्रेस की 23 सीटें बढ़ी हैं जबकि बीजेपी को 49 सीटों का बड़ा नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें:

कंझावला हिट एंड रन केस में एक और आरोपी को जमानत: 12 किलोमीटर तक कार के पहिया में फंसी महिला को घसीटा था