ओवैसी ने कहा कि मैं अपना मजहब नहीं बदल सकता, सरकार से पूछना पड़ेगा। अंबेडकर आज जिंदा होते तो ये लोग बाबा साहेब से भी पूछते कि पहले आप परमिशन लो फिर मजहब बदलना। उन्होंने आर्टिकल 26 का जिक्र करते हुए पूछा कि वजीर-ए-आजम को कौन पढ़ा रहा गलत।
राहुल गांधी को संविधान की किताब के पन्नों की संख्या का पता नहीं: अनुराग ठाकुर

Parliament Winter session: संविधान के 75 वर्ष पूरा होने पर लोकसभा में दो दिवसीय बहस के आखिरी दिन भी शीतकालीन सत्र में राजनैतिक गरमाहट देखने को मिली। आखिरी दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अलावा कई प्रमुख नेताओं ने बहस किया। पीएम मोदी अंत में जवाब देंगे।
अंबेडकर से भी यह लोग आज पूछ लेते कि सरकार से परमिशन लो
ओवैसी ने लगाया आरक्षण में मुसलमानों की अनदेखी का आरोप
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आरक्षण का जब प्रावधान किया जा रहा था कि ऐसे लोगों को मुख्य धारा में लाया जाए तो सदियों से वंचित रहे हैं तो उसमें भी मुसलमानों के साथ नाइंसाफी हुई। आर्टिकल 25 का भी मुसलमान बेटियों के साथ अत्याचार किया गया। वह स्कार्फ नहीं पहन सकती। खाने-पीने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा। मुसलमानों की मॉब लिंचिंग की जा रही है। जगह-जगह कई मुस्लिम युवाओं को जिंदा जलाया गया। मुझसे पूछा जा रहा है कि 500 साल पहले तुम्हारी मस्जिद थी या नहीं थी।
राहुल जी इस किताब को खोलकर पढ़ तो लो
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी यह भी नहीं बता पाए कि भारतीय संविधान में कुल कितने पन्ने हैं। ठाकुर ने कहा: ये जो किताब (संविधान) दिखाते हैं, इनको यह भी नहीं पता कि इस किताब में पन्ने कितने हैं। कभी राहुल जी इस किताब को खोलकर पढ़ तो लो।
राहुल गांधी ने कहा: आप युवाओं-किसानों का अंगूठा काट रहे
राहुल गांधी ने कहा कि जब आप अडानी को धारावी देते हो तो छोटे बिजनेसमेन हैं उनका अंगूठा काटते हो। हिंदुस्तान के सारे ईमानदार बिजनेसमेन का अंगूठा काटते हो जब अडानी की मदद करते हो। यूपीएससी में लेटरल एंट्री करते हो तो आप युवाओं का, पिछड़ों का, दलितों का अंगूठा काटते हो। जैसे एकलव्य ने प्रैक्टिस की थी वैसे ही देश का युवा प्रैक्टिस करते हैं। आपने देखा होगा कि सुबह सुबह हजारों युवा सेना में जाने की प्रैक्टिस करते थे लेकिन अग्निवीर लागू कर आपने उनका अंगूठा काटा। आपने 70 बार पेपरलीक कराया और आपने युवाओं का अंगूठा काटा। उन्होंने कहा कि आज आपने दिल्ली के बाहर किसानों पर टीयर गैस छोड़ा है। किसान अपनी एमएसपी मांग रहा है लेकिन आप अडानी को, अंबानी को फायदा पहुंचाते हो और किसानों का अंगूठा काटते हो।
सावरकर ने कहा था कि संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं
नेता नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत का संविधान अपने आप में जीवन दर्शन है। संविधान में हमारी विरासत की झलक है। संविधान में हमें बाबा साहेब की झलक मिलती है। हमारा संविधान हमारी आवाज है। सावरकर ने कहा था कि संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं है। उन्होंने कहा था कि मनु स्मृति कानून है।
राजा के बयान पर हंगामा
राजा के बयान पर सदन में हंगामा मच गया। उनके बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आपत्ति जताई और ए. राजा से अपने दावे को प्रमाणित करने को कहा। जोशी से राजा ने कहा: आपके पार्टी के उपाध्यक्ष ने चुनावों से पहले कहा था कि अगर भाजपा को 400 सीटें मिलती हैं तो वे संविधान में बदलाव करेंगे और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करेंगे।
डीएमके सांसद ए.राजा ने बीजेपी पर बांटने का लगाया आरोप
लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दूसरे दिन की बहस में बोलते हुए डीएमके नेता ए.राजा ने कहा कि भाजपा ने कहा था कि वह संविधान में संशोधन कर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करेगी। 1947 में देश के विभाजन की दो-राष्ट्र सिद्धांत की शुरुआत वीर सावरकर ने की थी, न कि मुहम्मद अली जिन्ना ने।
नेहरू ने मुसलमानों की बात की लेकिन अनुसूचितों की नहीं: रिजिजू
किरेन रिजिजू ने नेहरू पर आरक्षण को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने कहा था कि पंडित नेहरू ने पिछले 20 वर्षों में 2000 भाषण दिए लेकिन एक बार भी अनुसूचित जातियों के कल्याण के बारे में बात नहीं की। इससे समझा जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी को हमारे लोगों के प्रति कितनी सहानुभूति है। नेहरू ने हमेशा मुसलमानों के लिए बात की लेकिन दलितों के लिए नहीं।
कांग्रेस ने बॉर्डर एरिया की हमेशा अनदेखी की
संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश के सीमावर्ती क्षेत्रों की हमेशा से अनदेखी की है। 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान मेरा गांव दो हफ्ते तक चीनी नियंत्रण में था। आप हम पर संविधान को मारने का आरोप लगाते हैं लेकिन असल में आपने ही संविधान पर हमला किया, इसे मारा। आपने संविधान की प्रस्तावना को बदला और संविधान की आत्मा को ही बदल दिया।