प्रियंका ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश भाजपा ने किसान हित की बात केवल विज्ञापन और बिलबोर्ड तक सीमित कर रखी है।"

नई दिल्ली (New Delhi). कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में किसानों को पहले कर्जमाफी के नाम पर छला गया और अब उनका अपमान भी किया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश भाजपा ने किसान हित की बात केवल विज्ञापन और बिलबोर्ड तक सीमित कर रखी है।" उन्होंने दावा किया कि किसानों को उनके पैसों का भुगतान नहीं हो रहा। बिजली ढंग से आती नहीं मगर उनके बिजली के बिल बढ़ा दिए गए। कर्जमाफी के नाम पर छला गया। उनका अपमान भी किया जा रहा है।"

प्रियंका ने जो खबर साझा की, उसके मुताबिक सहारनपुर जिले में बिजली विभाग और पुलिस के उत्पीड़न से परेशान एक किसान के बेटे ने पिछले दिनों जहर खाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली थी। इसके विरोध में किसानों ने सड़क जाम कर दी।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]