PHULPUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने यूपी की फूलपुर सीट पर मौजूदा विधायक प्रवीण पटेल (Praveen Patel) तगड़ी लड़ाई के बाद आखिरकार कमल खिलाने में कामयाब हो गए हैं।

PHULPUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने यूपी की फूलपुर सीट पर मौजूदा विधायक प्रवीण पटेल (Praveen Patel) तगड़ी लड़ाई के बाद आखिरकार कमल खिलाने में कामयाब हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के अमर नाथ सिंह मौर्या (Amar Nath Singh Maurya) लगातार फाइट में बने रहें। बसपा ने जगन्नाथ पाल (Jagannath Pal) को तीसरे स्थान पर रहे। भाजपा ने कौशांबी और प्रतापगढ़ सीट गंवाने के बाद फूलपुर सीट से जीत दर्ज कर राहत की सांस ली है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फूलपुर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 में भाजपा की केशरी देवी पटेल को जीत मिली थी।

- पोस्ट ग्रेजुएट तक पढ़ने वाली केशरी ने अपनी संपत्ति 17.27 करोड़ रुपए बताई थी।

- 2014 में भाजपा के केशव प्रसाद को जीत मिली थी।

- केशव प्रसाद पर 11 केस दर्ज थे। उन्होंने अपनी संपत्ति 9.32 करोड़ रुपए बताई थी।

- 2009 में बसपा के कपिल मुनि करवरिया ने यहां से जीत दर्ज की थी।

- ग्रेजुएट तक पढ़ने वाले करवरिया के खिलाफ 4 केस दर्ज थे।

- 2004 में सपा के प्रत्याशी रहे अतीक अहमद को जीत मिली थी।

- 8वीं पास अतीक अहमद के खिलाफ 36 केस दर्ज थे।

नोटः उत्तर प्रदेश की फूलपुर सीट पर 2019 के चुनाव के दौरान 2010477 मतदाता थे, वहीं 2014 में मतदाता की संख्या 1913275 थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में फूलपुर की जनता ने कमल का साथ दिया। बीजेपी प्रत्याशी केशरी देवी पटेल सांसद बनकर आईं। 544701 वोट पाकर उन्होंने सपा प्रत्याशी पंधारी यादव 171968 वोट से हराया था। पंधारी यादव को 372733 वोट मिला था। फूलपुर लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी प्रत्याशी और उत्तर प्रदेश के मौजूदा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 503564 वोट के साथ सांसद बने थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्म राज सिंह पटेल को 308308 वोट से हराया था। सपा प्रत्याशी को 195256 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट