फोर्ब्स ने कन्हैया कुमार और प्रशांत किशोर को विश्व के टॉप-20 निर्णायक लोगों की सूची में जगह दी है। इस मैगजीन में कन्हैया 12 वें तो प्रशांत 16 वें नंबर पर हैं।फोर्ब्स ने बताया है कि दोनों युवा नेता आगामी दशक में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। सूची में पहले नंबर पर अमेरिका के राजनीतिक टिप्पणीकार और कॉमेडियन हसन मिन्हाज हैं

नई दिल्ली. दुनिया की प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने कन्हैया कुमार और प्रशांत किशोर को विश्व के टॉप-20 निर्णायक लोगों की सूची में जगह दी है। इस मैगजीन में कन्हैया 12 वें तो प्रशांत 16 वें नंबर पर हैं। मैगजीन ने जेएनयू के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया और जदयू के रणनीतिकार प्रशांत किशोर को आगामी दशक का निर्णायक चेहरा करार दिया है। फोर्ब्स ने बताया है कि दोनों युवा नेता आगामी दशक में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। सूची में पहले नंबर पर अमेरिका के राजनीतिक टिप्पणीकार और कॉमेडियन हसन मिन्हाज हैं, जबकि 20वें स्थान पर कीनियाई मैराथन धावक एलिउड किपचोगे हैं। सूची में 5 अन्य भारतीयों को भी जगह मिली है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शक्तिशाली पहचान बनाने की कर रहे कोशिश 

फोर्ब्स ने कन्हैया कुमार के बारे में लिखा, वे भविष्य में भारतीय राजनीति में शक्तिशाली पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 32 वर्षीय नेता कन्हैया कुमार जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्र राजनीति का चेहरा उस समय बन गए, जब 2016 में देशद्रोह के आरोपों का जवाब दिया था। 

महत्वपूर्ण रणनीतिकार है किशोर 

फोर्ब्स ने प्रशांत किशोर के बारे में मैगजीन में लिखा, वे 2011 से एक राजनीतिक रणनीतिकार हैं। उन्होंने भाजपा को गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने में मदद की। 2014 में नरेंद्र मोदी और 2019 में ने आंध्र प्रदेश में वाईएसआर जगन मोहन रेड्डी और महाराष्ट्र में शिवसेना के लिए रणनीतिक अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इन शख्सियतों का नाम शामिल 

कन्हैया और पीके के अलावा भारतीय मूल के बिजनेसमैन आर्सेलर मित्तल के ग्रुप सीएफओ और सीईओ आदित्य मित्तल, गोदरेज परिवार, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और थाईलैंड में शेफ गरिमा अरोड़ा भी उभरते चेहरे के रूप में शामिल हैं। लिस्ट में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान, न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा आर्डर्न, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, फिनलैंड की नई प्रधानमंत्री सना मारिन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का नाम भी शामिल किया गया है।